ट्रैवलिंग एक थेरेपी है, जिसके जरिए आप अपनी जिंदगी को रंगीन बना सकते हैं और तनाव को दूर कर सकते हैं। जब भी आप नई जगहों को देखकर अपने काम पर लौटते हैं तो आप अपने अंदर एक अलग ऊर्जा महसूस करते हैं और नई रचनात्मकता के साथ लौटते हैं।
शिमला दुनियाभर में प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। शिमला में टूरिस्ट कई प्रसिद्ध जगहों की सैर कर सकते हैं और शॉपिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं टूरिस्ट यहां द रिज घूम सकते हैं। यह यहां का लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस है। शिमला में टूरिस्ट जाखू हिल स्टेशन देख सकते हैं।
नैनीताल में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। यह हिल स्टेशन पूरी दुनिया में मशहूर है। गर्मियों में यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यहां आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और चिड़ियाघर की सैर कर सकते हैं। आप नैनीताल की ठंडी सड़क का चक्कर लगा सकते हैं।
आपको उत्तराखंड में स्थित बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन जरूर जाना चाहिए। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपके दिल में बस जाएगी। लैंसडाउन में आप ट्रैकिंग और कैंपिंग कर सकते हैं। यहां आप भुल्ला ताल देख सकते हैं इस झील की रखवाली भारतीय सेना करती है। झील के पास एक पार्क भी है।
केरल में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार की सैर हर कोई करना चाहता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका दिल जीत लेगी। पास में ही मरयूर में डोलमेन और रॉक पेंटिंग और चाय संग्रहालय हैं। मुन्नार से 15 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से 600 फीट की ऊंचाई पर प्रसिद्ध इको पॉइंट है।
जोग फॉल्स कर्नाटक में है। घने जंगलों के बीच स्थित यह झरना बेहद खूबसूरत दिखता है। यह देश का दूसरा सबसे ऊंचा झरना है और इसका पानी 829 फीट की ऊंचाई से गिरता है। आप पहाड़ी पर बैठकर इस झरने की खूबसूरती को निहार सकते हैं।