Delhi की इन 5 जगहों पर पूरी रात विदेशों जैसा रहता है माहौल

मुंबई के बाद अगर किसी शहर की सबसे अच्छी नाइटलाइफ़ की बात की जाती है तो वह दिल्ली है। राजधानी से बेहतर विकल्प आपको कहीं और नहीं मिल सकता. जिस तरह मुंबई में पूरी रात पार्टी चलती है, उसी तरह दिल्ली में भी कई ऐसे पब और क्लब हैं, जहां आप रात 12 बजे से सुबह 4 बजे तक एन्जॉय कर सकते हैं।

द हॉन्ग कॉन्ग क्लब

हांगकांग क्लब में आप 5 स्टार माहौल के साथ-साथ मजेदार पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही यहां के हर तरह खानों का भी पूरा मजा उठा सकते हैं। पता: अंदाज दिल्ली, एसेट 1, एरोसिटी, नई दिल्ली खुलने का समय: शाम 6 बजे - सुबह 4 बजे दो लोगों का कितना आएगा खर्च: 4500 रुपए

प्लेबॉय क्लब न्यू दिल्ली

प्लेबॉय क्लब पार्टी करने के लिए भी एकदम बढ़िया है। आपको आमतौर पर क्लब में लोगों की भीड़ भी काफी देखने को मिल जाएगी। यही आप रात के 3 बजे तक पार्टी कर सकते हैं। हर किसी के लिए ये जगह बेस्ट है। कहां है: सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली समय: रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक

क्लब बीडब्ल्यू

क्लब बीडब्ल्यू में आपको लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल जाएगी। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें खाना खाते-खाते मजेदार डीजे पार्टी का भी मजा लेना होता है, वो इस क्लब का रूख कर सकते हैं। पता: सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली समय: रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक

लिट बार और रिस्टोरेन्ट, जीके-3

आप ग्रेटर कैलाश 3 रहते हैं, तो लिट बार और रिस्टोरेन्ट से वाकिफ होंगे। यहां स्मोकी बार और ग्रिल का भी पूरा मजा उठा सकते हैं। यहां का ‘गोट पनीर बॉल्स’, ‘पोर्क बेली बाओ’ का टेस्ट लेना जरा भी ना भूलें। पता: मस्जिद मोठ, ग्रेटर कैलाश (जीके) 3, नई दिल्ली दो लोगों का खर्चा : 1200 रुपए