शुक्र के दोहरे गोचर से इन 4 राशि वालों को मिलेगा धन और समृद्धि

31 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में गोचर कर रहा है। सूर्य की राशि में शुक्र का गोचर खास रहने वाला है। साथ ही पूरे अगस्त महीने में 4 राशि वालों को जबरदस्त आर्थिक लाभ देने वाला है।

4 बार स्थिति बदलेंगे शुक्र

धन, समृद्धि और प्रेम का दाता शुक्र ग्रह इन 31 दिनों में 4 बार अपनी स्थिति बदल रहा है। 31 जुलाई 2024 को शुक्र गोचर करेगा और सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसके बाद शुक्र 11 अगस्त को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और 22 अगस्त को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेगा।

कर्क राशि

शुक्र कर्क राशि से सिंह राशि में गोचर कर रहा है, जिससे कर्क राशि वालों को काफी लाभ मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। आय के विकल्प बढ़ेंगे। घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि का स्वामी शुक्र है और शुक्र का यह गोचर अत्यंत लाभकारी है। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। करियर में बड़ी प्रगति होगी. निजी जीवन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि

शुक्र के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिल सकती है। आपकी आमदनी बढ़ेगी और कर्ज चुकाने में आप सफल होंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है। नौकरी के लिए इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन बेहद फायदेमंद रहेगा। पार्टनरशिप में काम करने वालों को बिजनेस में फायदा होगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा।