भारत के इस बाजार में मिलते हैं बेहद सस्ते काजू बादाम

ये तो हम सभी जानते हैं, सेहत के लिए सूखे मेवे कितने ज्यादा फायदेमंद हैं। अगर आप भी भारत में सस्ते में ड्राई फ्रूट्स खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो हम आपको बता दें कि भारत में एक ऐसी जगह हैं जहां से आप ड्राई फ्रूट्स बेहद ससते में खरीद सकते हैं। जानिए इस जगह के बोर में....

Cheapest Dry Fruit Market in India

जानकारी के लिए बता दें कि भारत में एक जगह ऐसी भी है जहां आलू-प्याज के दाम पर ड्राई फ्रूट्स मिलते हैं। इस बाजार में 1000 रुपए में मिलने वाला बादाम आपको महज 40 रुपए किलो में आसानी से मिल जाएगा। तो चलिए बिना किसी देरी के हम आपको इस आर्टिकल के जरिए उस मार्केट के बारे में बताते हैं।

​सबसे सस्ती ड्राई फ्रूट्स मार्केट कहां है

भारत के झारखंड राज्य में सबसे सस्ते सूखे मेवे बिकते हैं। झारखंड के जामताड़ा जिले को काजू नगरी भी कहा जाता है. झारखंड में काजू की खेती भी बड़ी मात्रा में की जाती है. यहां हर साल हजारों टन काजू का उत्पादन होता है। यहां आपको ड्राई फ्रूट्स की कीमत कौड़ी के भाव में देखने को मिलेगी.

जामताड़ा में काजू बादाम की क्या है कीमत ​

भारतीय बाजारों में काजू की कीमत लगभग 900 से 1000 रुपये प्रति किलोग्राम है। लेकिन जामताड़ा में लोग सड़क किनारे काजू-बादाम बेचते नजर आ जाएंगे. आप यहां काजू 30 रुपये प्रति किलो या 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से आसानी से खरीद सकते हैं.

जामताड़ा में क्यों सस्ता है काजू और बादाम

जामताड़ा के नाला गांव में करीब 50 एकड़ जमीन पर काजू की खेती होती है. यहां काजू के बड़े-बड़े बागान भी हैं। इस वजह से बगीचों में काम करने वाले लोग सूखे मेवे भी बहुत सस्ते दाम पर बेचते हैं. झारखंड की उपराजधानी दुमका में भी काजू की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है.

किसानों को नहीं मिलता मुनाफा

इसके अलावा संथाल परगना प्रमंडल में भी काजू की खेती की जाती है. हालाँकि, किसानों को उनकी उपज का सही दाम नहीं मिलता है और यहाँ कोई प्रोसेसिंग प्लांट भी नहीं है, जिसके कारण यहाँ ग्रामीण खेती से ज्यादा मुनाफा नहीं होता है।