इन 5 जगहों पर लोग पूरी रात लेते हैं Night Life का मजा

नाइटलाइफ के लिए हम दिल्ली या नोएडा के बारे में सोचते हैं। लेकिन पंजाब-हरियाणा में भी घूमने लायक कई जगहें हैं जहां विदेशों से भी लोग लुत्फ उठाने आते हैं। अगर आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ नाइट लाइफ का मजा लेना चाहते हैं तो आप चंडीगढ़ की पांच जगहेों पर पूरी रात मजा ले सकते हैं।

सुकना लेक

चंडीगढ़ में शिवालिक रेंज की तलहटी में स्थित सुकना झील रात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। ये जगह युवाओं के बीच काफी मशहूर है. यहां आकर आप वॉटर स्कीइंग और वोटिंग का मजा ले सकते हैं इस झील का निर्माण 1958 में हुआ था, जो 3 किलोमीटर तक फैली हुई है।

लीजर वैली

लीजर वैली चंडीगढ़ की फेमस जगह है, 'बगीचों की माला' के रूप में जाने जानी वाली यह जगह उद्यानों की एक श्रृंखला है, जो सेक्टर 1 में राजेंद्र पार्क से शुरू होती है और सेक्टर 53 के दक्षिणी भाग पर जाकर समाप्त होती है। यहां एक से एक खूबसूरत फूल हैं,

बार और पब

चंडीगढ़ में ऐसे कई नाइट क्लब-पब, डिस्कोथेक, रेस्ट्रो-बार हैं, जहां देश ही नहीं बल्कि विदेशी जोड़े भी नाइटलाइफ का लुत्फ उठाने आते हैं। संक्षेप में, ग्लैमरस नाइटलाइफ़ जीने के लिए इस शहर में बार और पब की कोई कमी नहीं है। एक तरफ जहां यह शहर लोगों की पंजाबी अंदाज में मेजबानी करता है,

हॉन्टेड ब्रिज

चंडीगढ़ के सेक्टर-16 में एक भुतहा ब्रिज है, जिससे कई रहस्यमयी कहानियां जुड़ी हुई हैं। लोगों का मानना ​​है कि 20 साल पहले यहां आत्महत्या करने वाले लड़के की आत्मा रात में यहां भटकती है, जिसके बाद यह जगह डरावनी हो गई। यह ब्रिज सेक्टर 16 में जनरल हॉस्पिटल जाने वाले रास्ते पर बना है।

रोज गार्डन

इस गार्डन की सबसे मुख्य बात यह है कि इसके अंदर 1600 से भी ज्यादा गुलाब के फूलों की किस्में हैं। गार्डन के अंदर देश के ही नहीं बल्कि विदेश से भी सैकड़ों प्रजातियों के गुलाब हैं जोकि यहां आने वाले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।