दोस्तों संग इन 5 जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, Goa जैसा मिलेगा नजारा

अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। आज हम आपको गोवा जैसी 5 खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां गर्मियों में आपको अपने पार्टनर या दोस्तों के साथ बीच का मजा जरूर लेना चाहिए। ये खूबसूरत बीच आपकी यात्रा को यादगार बना देगा।

1. कौड़ियाला बीच :

अगर आप गोवा जैसा बीच देखना चाहते हैं तो आप ऋषिकेश की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। यह खूबसूरत परिदृश्य के साथ कौडियाला बीच कैंपिंग के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। यहां के खूबसूरत नजारे आपके सफर को बेहद यादगार बना सकते हैं।

2. कोवलम बीच :

अगर आप भी केरल जाने का प्लान बना रहे हैं तो कोवलम बीच पर मौजूद खूबसूरत नजारों को भी देख सकते हैं। कोवलम बीच केरल में अरब सागर के मध्य में स्थित है कोवलम बीच में तीन और छोटे अर्धचंद्राकार समुद्र तट हैं, जिन्हें दक्षिण के लाइट हाउस के रूप में जाना जाता है।

3. राधानगर बीच :

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के हैवलॉक द्वीप पर स्थित राधानगर बीच भी अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। राधानगर बीच एशिया के सबसे बड़े द्वीपों में से एक है। यह बीच हनीमून कपल्स की पसंदीदा जगहों में से एक माना जाता है। आप राधानगर बीच पर जल क्रीड़ा गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं।

4. ओम बीच :

ओम बीच का समुद्र तट का आध्यात्मिक रूप से विशेष महत्व है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसका आकार ऐसा है कि दो आधे चंद्रमा के आकार के टुकड़े एक दूसरे से मिलते हुए प्रतीत होते हैं। तो यह मध्य भी ॐ के स्वरूप जैसा दिखता है। बड़ी संख्या में लोग यहां वॉटर स्पोर्ट्स आजमाने आते हैं।

5. गोल्डन बीच :

गोल्डन बीच अपनी खूबसूरती के साथ-साथ साफ-सफाई के लिए भी मशहूर है। गोल्डन बीच को पर्यावरण शिक्षा फाउंडेशन द्वारा 'ब्लू फ्लैग' से सम्मानित किया गया है। गोल्डन बीच दिगबरेनी स्क्वायर और मेफेयर होटल के बीच 870 मीटर तक फैला है।