वास्तु शास्त्र में हर चीज के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। इसी तरह हमारे घर की तिजोरी को लेकर भी वास्तु शास्त्र में एक अहम बात बताई गई है, जिसे नजरअंदाज करने पर देवी लक्ष्मी नाराज होकर चली जा सकती हैं। हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताने जा रहे हैं,
आपको बता दें कि तिजोरी में दर्पण लगाना कभी भी शुभ नहीं माना जाता है। दर्पण वास्तु दोषों को निमंत्रण देता है। दर्पण के कारण पल भर में धन की हानि हो सकती है। इसलिए आज ही तिजोरी से शीशा निकाल लें।
उदाहरण के तौर पर तिजोरी में भूलकर भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, आइए विस्तार से जानते हैं क्यों और साथ ही यह भी जानेंगे कि तिजोरी में कौन सी वस्तुएं भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए।
आपको बता दें कि हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य में काले रंग को वर्जित माना जाता है। इसलिए तिजोरी में कभी भी काले कपड़े में कोई चीज बांधकर न रखें। काले कपड़ों की जगह लाल रंग के कपड़ों का प्रयोग करना शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार तिजोरी में कभी भी पुराने या बेकार कागज नहीं रखने चाहिए। दरअसल, ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानी और गरीबी तक का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु शास्त्र में तिजोरी में परफ्यूम रखना अशुभ माना जाता है। इससे ना सिर्फ वास्तु दोष उत्पन्न होगा बल्कि उस घर के सभी सदस्यों को आर्थिक संकट का सामना भी करना पड़ सकता है।