दोस्तों के साथ इन खूबसूरत जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान

आज हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको बुढ़ापे से पहले जरूर जाना चाहिए, ये सभी जगहें भारत में मौजूद हैं और अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर हैं। क्योंकि यहां देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं।

1- शिमला (Shimla):

शिमला की खूबसूरती पर्यटकों का दिल जीत लेती है। पर्यटक शिमला में कई प्रसिद्ध स्थानों की यात्रा कर सकते हैं और खरीदारी का आनंद भी ले सकते हैं। पर्यटक यहां संग्रहालयों, थिएटरों और औपनिवेशिक लॉज से लेकर चर्चों तक कई स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। पर्यटक यहां द रिज की सैर कर सकते हैं।

2-नैनीताल (nanital):

यह हिल स्टेशन पूरी दुनिया में मशहूर है। गर्मियों में यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यहां आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और चिड़ियाघर की सैर कर सकते हैं। आप नैनीताल की ठंडी सड़क की सैर कर सकते हैं। पंगोट तक नैनीताल से 13 किलोमीटर ऊपर पहुंचा जा सकता है।

3-लैंसडाउन (Lansdowne):

लैंसडाउन में आप एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपके दिल में बस जाएगी। लैंसडाउन में आप ट्रैकिंग और कैंपिंग कर सकते हैं। यहां आप भुल्ला ताल देख सकते हैं। स झील की रखवाली भारतीय सेना करती है। झील के पास एक पार्क भी है।

4-मुन्नार (Munnar):

मुन्नार में आप इको प्वाइंट, एरविकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील जैसे पर्यटक स्थल घूम सकते हैं। यहां पास ही मरायूर में दा डोलमेन और रॉक पेंटिंग्स और टी म्यूजियम है। मुन्नार से 15 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से 600 फीट की ऊंचाई पर प्रसिद्ध इको प्वाइंट है। यहां साउंड इको करता है।

5-​जोग फॉल्स (Jog Falls):

यह झरना बेहद खूबसूरत दिखता है। यह देश का दूसरा सबसे ऊंचा झरना है और इसका पानी 829 फीट की ऊंचाई से गिरता है। इस झरने की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती है। आप पहाड़ी पर बैठकर इस झरने की सुंदरता को निहार सकते हैं और इसके आसपास के वातावरण का आनंद ले सकते हैं।