इस दिशा में लगाएं Money Plant, चमक जाएगी आपकी किस्मत!

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को धन की देवी देवी लक्ष्मी से जोड़ा गया है। इसे घर में रखने से तरक्की के सारे रास्ते खुलने लगते हैं। आपको बता दें कि घर में मनी प्लांट रखने के कुछ खास नियम होते हैं, अगर आप इन्हें नजरअंदाज करते हैं तो इससे घर की सुख-शांति छिन सकती है।

Money Vastu Shastra

शास्त्रों के अनुसार आपको बता दें कि घर में कुछ पौधे रखना बहुत शुभ माना जाता है। इनमें से मनी प्लांट को धन की देवी माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। घर में मनी प्लांट लगाना शुभ माना जाता है। दरअसल जिस घर में यह पौधा होता है उस घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती।

मनी प्लांट

दरअसल, मनी प्लांट लगाने के कुछ खास नियम होते हैं। जिसे नजरअंदाज करने से मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हो सकता है। घर के सभी सदस्यों को फायदे की जगह नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आइए वास्तु शास्त्र में घर में मनी प्लांट लगाने के कुछ खास नियमों के बारे में विस्तार से जानें।

मनी प्लांट की बेल का रखें ध्यान

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार मनी प्लांट की बेल की हमेशा देखभाल करनी चाहिए। हमेशा पौधे पर नजर रखें कि मनी प्लांट की बेल कहां जा रही है! यदि मनी प्लांट की बेल धरती को छूती है तो आर्थिक हानि यानी गरीबी का सामना करना पड़ सकता है।

पौधें में पानी का रखें ध्यान

मनी प्लांट में कभी भी पानी नहीं सूखना चाहिए। अगर पानी सूख जाएगा तो पौधे को भी सूखने का डर रहेगा, जो अशुभ माना जाता है। इसलिए जब भी पानी सूख जाए या पौधे की पत्तियां पीली पड़ जाएं तो समय-समय पर उनकी छंटाई करें या पौधे को बदल दें।

मनी प्लांट की दिशा का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को कभी भी घर की पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। मनी प्लांट के लिए यह दिशा अशुभ मानी जाती है। इसके साथ ही इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि मनी प्लांट को कभी भी घर से बाहर नहीं रखना चाहिए।