अगर आपने भी नया फोन खरीदने का मन बना लिया हैं। तो आज हम आपके लिए एक शानदार फोन लेकर आए हैं। दरअसल, भारतीय बाजार में नाइट विजन कैमरे वाला मजबूत स्मार्टफोन पेश हो गया हैं। जानिए इस फोन की कीमत और फीचर्स से जुड़ी पूरी डिटेल...
भारत में Ulefone Armor 25T Pro नाम से एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है इस फोन की खास बात यह है कि इस फोन में नाइट विजन कैमरा और थर्मल इमेजिंग भी है। इस फोन में 6.78 इंच की बड़ी स्क्रीन है जो काफी स्मूथ (120Hz रिफ्रेश रेट) चलती है और इसका रेजोल्यूशन 1080 x 2460 पिक्सल है।
Ulefone Armor 25T Pro काफी मजबूत है। इसमें एक कैमरा है जो गर्मी (-20°C से 550°C तक) देख सकता है और इसकी मदद से आप आसानी से 3°C की सटीकता के साथ तापमान माप सकते हैं। इसके अलावा इस फोन में रात में अच्छी तस्वीरें लेने के लिए 64MP का नाइट विज़न कैमरा और 50MP का रेगुलर कैमरा भी है।
Dimensity 6300 SoC प्रोसेसर से लैस है। इसमें 5जी नेटवर्क चलाया जा सकता है इसमें 6GB रैम और 256GB स्टोरेज है, जिसे आप 2TB तक बढ़ा सकते हैं। फोन को अनलॉक करने के लिए आप फिंगरप्रिंट सेंसर या फेस अनलॉक का यूज कर सकते हैं।
Ulefone Armor 25T Pro कितना मजबूत है यह दिखाने के लिए इसे कई टेस्ट (IP68, IP69K और MIL-STD-810H) पास करने पड़े हैं। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की परत भी लगाई गई है। यह फोन 30 वॉट तक वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिलहाल Ulefone Armor 25T Pro को केवल Ulefone की वेबसाइट से ही खरीदा जा सकता है, बाद में इसे अन्य जगहों पर भी बेचा जाएगा। इस दमदार स्मार्टफोन की कीमत लगभग $273 (लगभग ₹22,400) है, और इसमें शिपिंग और आयात शुल्क भी शामिल है।