
Samsung जल्द अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। सैमसंग के इस सस्ते फोन को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। सैमसंग का यह फोन Samsung Galaxy A0X सीरीज में पेश किया जा सकता है।
Samsung Galaxy A06 5G स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन ब्रांड का यह सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है। इसे हाल ही में GSMA डेटाबेस में देखा गया है।
कंपनी ने इस साल Galaxy A05 और Galaxy A06 फोन पेश किए हैं। ये दोनों ही स्मार्टफोन 4G कनेक्टिविटी के साथ आते हैं और MediaTek Helio G85 प्रोसेसर से लैस हैं। सैमसंग अब इस सीरीज में 5G फोन लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। इसे Samsung Galaxy A06 5G के नाम से उतारा जा सकता है।
यह फोन GSMA डेटाबेस में मॉडल नंबर SM-A066B/DS और SM-A066M/DS के साथ लिस्ट किया गया है। सैमसंग के इस फोन के फीचर्स Galaxy A06 4G फोन जैसे हो सकते हैं। फोन के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सैमसंग सिर्फ इस फोन के प्रोसेसर में बदलाव करने जा रहा है।
कंपनी अब बजट सेगमेंट पर पहले से ज्यादा फोकस करने जा रही है। इस फोन के किसी भी फीचर की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। Galaxy A06 4G में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसके 5G वेरिएंट में भी यही डिस्प्ले दिया जा सकता है।
इसमें 4GB/6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। सैमसंग के इस पोन में 50MP का मेन और और एक सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा दिया जाएगा। यह फोन 5000mAh की बैटरी और 25W USB Type C चार्जिंग फीचर के साथ आएगा।