Noida की इन 7 जगहों पर सुबह तक चलती है पार्टी

नोएडा शहर अपनी नाइटलाइफ के लिए मशहूर है। यहां कई पब और रेस्टोरेंट हैं जो आपको नाइटलाइफ का मजा देंगे। रात होते ही ये जगहें और भी रंगीन हो जाती हैं। तो आइए हम आपको नोएडा के बेहतरीन क्लबों के बारे में बताते हैं, जहां आप रात 12 बजे तक मौज-मस्ती कर सकते हैं।

1. नोएडा पब एक्‍सचेंज-

नोएडा का यह पहला ऐसा क्लब है, जो स्टॉक एक्सचेंज मॉडल पर आधारित है। बात अगर ड्रिंक की करें, तो आपको यहां ड्रिंक्स में तरबूज पैशन फ्रूट मोजिटो, डेथ फ्रेपे और शर्ली टेम्पल जरूर ट्राय करना चाहिए। यहां दो लोग 1400 रुपए में भरपेट भोजन कर सकते हैं, वो भी ड्रिंक्स के साथ।

2. ब्‍लू क्‍लब और लाउंज-

नोएडा के सेक्टर 18 में ब्लू क्लब और लाउंज भी बनाया गया है। यह भी नोएडा के सर्वश्रेष्ठ क्लब की श्रेणी में आता है। अगर आप यहां आ रहे हैं तो यहां का मुगलई व्यंजन जरूर चखें। यहां दो लोग कुल 1800 रुपये में पूरी रात का मजा ले सकते हैं।

3. रूवेज़, नोएडा-

नोएडा के सेक्‍टर 46 में बने इस क्‍लब में आप लाउंज बार लाइव मैच देख सकते हैं। भारतीय कथल की गलौटी से लेकर जमैका जर्क चिकन तक, यहां मेनू में कई तरह के फूड उपलब्ध हैं। आपको यहां आकर हर्ब बेबी पोटैटो जरूर ट्राई करना चाहिए। 1200 रुपए में दो लोग खाने के साथ ड्रिंक एन्‍जॉय कर सकते हैं।

4. क्लब 44-

क्लब 44 नोएडा के सबसे अच्छे क्लबों में आता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी प्रवेश राशि पूरी तरह से आपके बजट में है। क्लब में स्टाइलिश फर्नीचर के साथ इनडोर और आउटडोर बैठने की व्यवस्था भी है। सेक्टर 44 स्थित इस क्लब में आप सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक मौज-मस्ती कर सकते हैं।

5. द आयरिश हाउस-

द आयरिश हास की रात काफी रंगीन होती है। जो लोग विदेशी फील चाहते हैं, उनके लिए यहां कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय और अमेरिकी फूड उपलब्‍ध है। सप्‍ताह में किसी भी दिन यहां जाने का प्‍लान बनाएं और नाइट लाइफ एन्‍जॉय करें।