अगर आप चाय बनाते समय ये गलतियां करते हैं तो आपकी सुबह-शाम की चाय जहर बन सकती है। हां, आपको चाय बनाने का सही तरीका पता होना चाहिए, पत्तियों को भिगोने से लेकर दूध डालने तक। नहीं तो यह चाय आपके शरीर को कई नुकसान पहुंचा सकती है। आज हम आपको चाय बनाने का सही तरीका बता रहे हैं।
कुछ लोगों को चाय पीने की लत होती है। कितनी भी गर्मी हो लेकिन चाय जरूर पीते हैं। भारत के हर राज्य में लोग चाय पीते हैं। चाय बनाने का तरीका भी सबका अलग है। लेकिन चाय बनाने का सही तरीका क्या है? आप जिस तरह से चाय बनाते हैं वो आपकी सेहत के लिए सही है या नहीं? आइये जानते हैं
अक्सर लोग चाय बनाते समय कुछ गलतियां कर बैठते हैं। कुछ लोग चाय की पत्तियों और पानी को इतना उबालते हैं कि ऐसी चाय पीने से शरीर को नुकसान होता है। कुछ लोग चाय बनाते समय सारी सामग्री एक साथ डाल देते हैं और फिर उसे काफी देर तक उबालते रहते हैं। ऐसी चाय बहुत ज्यादा एसिडिटी पैदा करती है।
जब भी चाय बनाएं सबसे पहले पानी को उबलने के लिए चढ़ाएं। कोशिश करें कि उबला दूध ही चाय बनाने के लिए इस्तेमाल करें। और अदरक को चाय में हमेशा कूट कर ही डालें। चायपत्ती के साथ ही अगले 10 सैकंड में चीनी भी डाल दें।
आपको चाय बनाने के लिए 2 बर्तनों की जरूरत होती है। जिसमें से एक बर्तन में आपको दूध उबालना है और एक में चाय पत्ती और पानी को उबालना है। पानी में उबाल आने पर चायपत्ती डाल दें। अब इसमें चीनी और अदरक डाल लें। अब दूध को चाय वाले पानी में मिला दें। अब एक उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें।
चाय चीज ही ऐसी है कि आपको इसके शौकीन और दीवाने हर जगह मिल जाएंगे. दरअसल चाय बनाने में हम अक्सर कुछ ऐसी गड़बड़ियां कर देते हैं, जो आपकी इसके स्वाद को खराब कर देती हैं.