वैदिक ज्योतिष में शनि की तरह राहु और केतु को भी ऐसे ग्रहों की श्रेणी में रखा गया है जिनके अशुभ परिणाम जीवन पर भारी प्रभाव डालते हैं। राहु-केतु डेढ़ साल में राशि बदलते हैं और हमेशा वक्री गति से चलते हैं। इसलिए इनके शुभ और अशुभ फलों का प्रभाव भी लंबे समय तक रहता है।
8 जुलाई 2024 को केतु हस्त नक्षत्र के तीसरे चरण को छोड़कर दूसरे चरण में प्रवेश करने जा रहा है। केतु के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। वहीं 3 राशि वालों की चांदी हो जाएगी। हस्त नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर कर रहा राहु इन राशि वालों को खूब धन देगा।
आपको बता दें कि इन लोगों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तो आइए जानते हैं 8 जुलाई से होने वाला केतु का नक्षत्र परिवर्तन किन 3 राशियों के लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।
मेष राशि वाले लोगों के लिए केतु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन फायदेमंद साबित हो सकता है। इन लोगों का साहस और पराक्रम बढ़ेगा। करियर में प्रगति होगी. आय में वृद्धि होगी. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. रुका हुआ धन मिलने से राहत मिलेगी। संपत्ति एवं वाहन खरीद सकते हैं।
वृषभ राशि के जातकों को केतु बहुत लाभ देने वाला है। आपकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। आपको एक से अधिक स्रोतों से धन मिलेगा। इससे आपका कोई बड़ा काम या आर्थिक जरूरत पूरी हो सकती है। आपका बैंक बैलेंस बढ़ जाएगा. नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति मिलेगी।
केतु आपको समय-समय पर अप्रत्याशित धन लाभ देगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी, जिससे कठिन कार्य भी पूर्ण होंगे। निवेश से अच्छा मुनाफ़ा होगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। प्रतियोगी छात्रों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। परीक्षा में भी आपको सफलता मिल सकती है।