Nightlife के लिए मशहूर हैं नोएडा की ये 4 जगहें

Noida शहर अपनी नाइटलाइफ़ के लिए युवाओं के बीच मशहूर है। यहां कई ऐसे पब और रेस्टोरेंट हैं, जो आपको नाइटलाइफ का मजा देंगे। रात होते ही ये जगहें और भी रंगीन हो जाती हैं। तो आइए हम आपको नोएडा के बेस्ट क्लबों के बारे में बताते हैं, जहां आप रात 12 बजे तक मौज-मस्ती कर सकते हैं।

Noida Pub Exchange

पब एक्सचेंज नोएडा का पहला ऐसा क्लब है, जो स्टॉक एक्सचेंज मॉडल पर आधारित है। यहां ड्रिंक्‍स की कीमतों में ग्राहकों की मांग के आधार पर उतार-चढ़ाव होता रहता है। यह क्‍लब दोपहर 12:30 से रात 11:55 बजे तक खुला रहता है। दो लोग 1400 रुपए में भरपेट भोजन कर सकते हैं, वो भी ड्रिंक्स के साथ।

Blue Club and Lounge

ब्लू क्लब और लाउंज नोएडा के सर्वश्रेष्ठ क्लब की श्रेणी में आता है। यहां आप अपने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी का मजा ले सकते हैं। क्लब आपके साथी या दोस्तों के साथ रोमांटिक नाइट आउट के लिए आदर्श स्थान है। यहां दो लोग कुल 1800 रुपये में पूरी रात का मजा ले सकते हैं।

रूवेज़, नोएडा

नोएडा के सेक्‍टर 46 में बने इस क्‍लब में आप लाउंज बार लाइव मैच देख सकते हैं। आपको यहां आकर हर्ब बेबी पोटैटो जरूर ट्राई करना चाहिए। दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक यह क्‍लब लोगों के लिए खुला रहता है। 1200 रुपए में दो लोग खाने पीने के साथ अलग-अलग फ्लेवर की ड्रिंक एन्‍जॉय कर सकते हैं।

The Irish House

नोएडा के सेक्टर 18 में बने इस क्लब में रंग-बिरंगी कांच की खिड़कियां आपको काफी आकर्षित करेंगी. यहां शाम 56 बजे से रात 8 बजे तक कुछ पेय भी पेश किए जाते हैं। यह क्लब दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है। सप्ताह के किसी भी दिन यहां जाने का प्लान बनाएं और नाइट लाइफ का मजा लें।

Fat Tiger

फैट टाइगर नोएडा में एक त्वरित सेवा रेस्तरां श्रृंखला है, इसके 22 शहरों में 50 से अधिक आउटलेट हैं। यहां आपको चावल के कटोरे के विभिन्न प्रकार मिलेंगे जैसे पनीर टिक्का चावल बाउल, चिकन टिक्का चावल बाउल और चिकन पॉपकॉर्न चावल बाउल। यह मिश्रण आपको यहां आने के लिए मजबूर जरूर कर देगा।