धरती पर स्वर्ग के समान हैं भारत की ये 5 हसीन वादियों वाली जगहें

आज हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए, ये सभी जगहें भारत में मौजूद हैं और इनकी खूबसूरती के कारण देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक यहां आते हैं। आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में.

लद्दाख

लद्दाख की खूबसूरती के क्या कहने? यहां आप दूर-दूर तक फैली घाटियों, पहाड़ों, झीलों और प्रकृति के अद्भुत नजारों से रूबरू हो सकते हैं। आप यहां खूबसूरत पैंगोंग झील देख सकते हैं यहां आप तिब्बती और बौद्ध संस्कृति को बहुत करीब से देख सकते हैं यहां के स्वादिष्ट भोजन का आनंद ले सकते हैं।

गोवा

गोवा एक ऐसी जगह है जहां हर कोई जाना चाहता है। वैसे भी गोवा युवाओं का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल है। यहां घूमने और आनंद लेने के लिए बहुत कुछ है। यही कारण है कि हर युवा को अपनी युवावस्था में एक बार गोवा की यात्रा जरूर करनी चाहिए.

ऊटी

ऊटी हिल स्टेशन को 'हिल स्टेशनों की रानी' कहा जाता है। प्रकृति की गोद में बसा यह बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन नीलगिरि पहाड़ियों में स्थित है। जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यहां पर्यटक विशाल चाय के बागान, झीलें, झरने और भव्य उद्यान देख सकते हैं।

औली

यह हर पर्यटक के दिल को छू जाएगा। उत्तराखंड में स्थित औली को यूं ही मिनी स्विट्जरलैंड नहीं कहा जाता है। यहां की खूबसूरत घाटियां, ऊंचे पहाड़, झरने, नदियां और देवदार के पेड़ों के घने जंगल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

माउंट आबू

माउंट आबू हिल स्टेशन राजस्थान के सिरोही जिले में स्थित है। यह हिल स्टेशन अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है, माउंट आबू जमीन से लगभग 1220 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जो अपने गौरवशाली इतिहास, प्राचीन पुरातात्विक स्थलों और अद्भुत मौसम के कारण लोकप्रिय है।