Delhi की ये 5 जगहें रात 10 बजे के बाद हो जाती हैं बेहद रंगीन

मुंबई के बाद अगर किसी शहर की सबसे अच्छी नाइटलाइफ़ की बात की जाती है तो वह दिल्ली है। जिस तरह मुंबई में पूरी रात पार्टी चलती है, उसी तरह दिल्ली में भी कई ऐसे पब और क्लब हैं, जहां आप रात 12 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक एन्जॉय कर सकते हैं।

द इलेक्ट्रिक रूम

दिल्ली का द इलेक्ट्रिक रूम की नाइटलाइफ आपको बिल्कुल गोवा जैसा फील देगी। इस क्लब में आपको कॉकटेल और मॉक-टेल की कई वैरायटीज भी देखने को मिल जाएगी। यहां आप पूरी रात का लुत्फ उठा सकते हैं। खुलने का समय: शाम 4:30 बजे से सुबह 4 बजे तक दो लोगों का खर्चा : 4900 रुपए

लिट बार और रिस्टोरेन्ट, जीके-3

यहां की हल्की लाइट और नॉर्मल डेकोरेशन लोगों का दिल जीत लेगा। यही नहीं, यहां का कॉन्टिनेंटल और इटालियन फूड काफी टेस्टी माना जाता है। शनिवार की रात को एन्जॉय करने के लिए ये जगह बेस्ट है। खुलने का समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक दो लोगों का खर्चा : 1200 रुपए

क्लब बीडब्ल्यू

क्लब बीडब्ल्यू में आपको लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल जाएगी। अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्हें खाना खाते-खाते मजेदार डीजे पार्टी का भी मजा लेना होता है, वो इस क्लब का रूख कर सकते हैं। पता: सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली समय: रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक

प्लेबॉय क्लब न्यू दिल्ली

प्लेबॉय क्लब जगह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आपको आमतौर पर क्लब में लोगों की भीड़ भी काफी देखने को मिल जाएगी। यहा आप रात के 3 बजे तक पार्टी कर सकते हैं। कहां है: सूर्या नई दिल्ली, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, नई दिल्ली समय: रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक

द हॉन्ग कॉन्ग क्लब

विदेशी खाने और ड्रिंक्स का मजा लेना के लिए आप हांगकांग क्लब का मजा ले सकते हैं। 5 स्टार माहौल के साथ-साथ आप यहां मजेदार पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही यहां के हर तरह खानों का भी पूरा मजा उठा सकते हैं। खुलने का समय: शाम 6 बजे - सुबह 4 बजे दो लोगों का खर्च: 4500 रुपए