भारत की ये 5 जगहें हैं बेहद खूबसूरत, बुढ़ापे से पहले एक बार जरूर कर लें सैर

भारत विविधता वाला देश है और विभिन्न संस्कृतियां इसकी खूबसूरती को बखूबी बयां करती हैं। आज हम आपको कुछ एडवेंचर डेस्टिनेशन के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको स्वच्छ वातावरण के साथ घूमने, खाने-पीने और एडवेंचर चीजें करने का भी मौका मिलेगा। आपको इन जगहों पर एक बार जरूर जाना चाहिए।

लाहौल स्पीति, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की वादियों में घूमना किसे पसंद नहीं, आप लाहौल स्पीति घूमने का प्लान बना सकते हैं यह आपके लिए परफेक्ट है। यहां आपको ऊंचे-ऊंचे पहाड़, बौद्ध मठ देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप यहां कैंपिंग और ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं। आप घूमने के लिए ग्लेशियर झील भी जा सकते हैं।

माउंट आबू

माउंट आबू एक ऐसी जगह है यहां आप अपने दोस्तों के साथ इस खूबसूरत जगह पर घूमने जा सकते हैं। यह भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां आप नक्की झील की सैर कर सकते हैं और ट्रेवर टैंक में मगरमच्छों से आमना-सामना कर सकते हैं।

धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश में तिब्बत का एक छोटा सा टुकड़ा, धर्मशाला एक खूबसूरत जगह है यहां आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ हैंग-ग्लाइडर, ट्रैक, कैंप कर सकते हैं। यहां किराये पर बाइक भी मिल जाएंगी। जिससे आप पूरे धर्मशाला घूम सकते हैं। यह भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है।

लद्दाख- रहस्यमय भूमि

लद्दाख भारत में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आप अपने दोस्त के साथ लद्दाख जाने के लिए बाइक का चुनाव कर सकते हैं। यह इतना आसान नहीं है लेकिन बाइक पर लद्दाखखाना आपके लिए जिंदगी का एक बहुत अच्छा अनुभव साबित हो सकता है। यहां आपको कई साहसिक काम करने का मौका मिलेगा।

शिमला- पहाड़ों की रानी

अगर आप भी घूपने का प्लान बना रहे हैं। तो प्राकृतिक सुंदरता और दर्शनीय स्थलों की यात्रा के मामले में शिमला सबसे अच्छी जगह है। शिमला की एक दिलचस्प बात यह है कि यहां साल भर भीड़ रहती है। इसलिए अगर आप यहां घूमने का प्लान बनाएं, तो होटल को पहले से ही बुक कर लें।