आपको बता दें कि दिल्ली की तरह नोएडा में भी कुछ ऐसी जगहें हैं जहां आप फ्री में घूम सकते हैं। नोएडा में कुछ जगहें रात में आनंद लेने के लिए बिल्कुल खास हैं। तो अगर आप इस वीकेंड कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो नोएडा की इन 5 जगहों पर आपको फ्री एंट्री मिलने वाली है।
नोएडा का यह पहला ऐसा क्लब है, जो स्टॉक एक्सचेंज मॉडल पर आधारित है। बात अगर ड्रिंक की करें, तो आपको यहां ड्रिंक्स में तरबूज पैशन फ्रूट मोजिटो, डेथ फ्रेपे और शर्ली टेम्पल जरूर ट्राय करना चाहिए। यह क्लब दोपहर 12:30 से रात 11:55 बजे तक खुला रहता है।
यहां आप अपने दोस्तों के साथ कॉकटेल पार्टी एंजॉय कर सकते हैं। क्लब आपके साथी या दोस्तों के साथ रोमांटिक नाइट आउट के लिए एकदम परफेक्ट प्लेस है। अगर आप यहां आ रहे हैं, तो यहां का मुगलई व्यंजन जरूर ट्राई करना चाहिए। यहां दो लोग कुल 1800 रूपए में सारी रात एन्जॉय कर सकते हैं।
नोएडा के सेक्टर 46 में बने इस क्लब में आप लाउंज बार लाइव मैच देख सकते हैं। भारतीय कथल की गलौटी से लेकर जमैका जर्क चिकन तक, यहां मेनू में कई तरह के फूड उपलब्ध हैं। दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक यह क्लब लोगों के लिए खुला रहता है। और अलग-अलग फ्लेवर की ड्रिंक एन्जॉय कर सकते हैं।
इस क्लब की सबसे अच्छी बात है कि इसका एंट्री अमाउंट पूरी तरह से आपके बजट में है। यहां स्टूडेंट आसानी से जा सकते हैं। स्टाइलिश फर्नीचर के साथ क्लब में इनडोर और आउटडोर बैठने की भी व्यवस्था है। इस क्लब में आप यहां सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक मौज मस्ती कर सकते हैं।
इस क्लब में कांच की रंग बिरंगी खिड़कियां आपको खूब आकर्षित करेंगी। जो लोग विदेशी फील चाहते हैं, उनके लिए यहां कॉन्टिनेंटल, यूरोपीय और अमेरिकी फूड उपलब्ध है। यहां शाम 56 बजे से रात 8 बजे तक कुछ ड्रिंक्स भी ऑफर की जाती हैं। यह क्लब दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक खुला रहता है।