NCR का ये शहर Night life एंजॉय करने के लिए हैं मशहूर

गुरग्राम की नाइटलाइफ का जो मजा है, वो आपको किसी भी शहर में देखने को नहीं मिल सकता। गुड़गांव भी किसी विदेश से कम नहीं है, यहां की जगमगाती स्ट्रीट्स एकदम न्यू यॉर्क और लंदन का फील देती हैं। अगर आप भी रात को पार्टी करने या घूमने के शौकीन है तो बार यहां भी जरूर आएं।

डीएलएफ साइबर हब

साइबर हब गुड़गांव में घूमने लायक भव्य जगहों में से एक है। यह एक ऐसी जगह है जहां आप बहुत सारे शेयर शॉपिंग स्टोर, कई महंगे रेस्तरां देख सकते हैं। यहां परिवार के साथ घूमने के लिए कई जगहें हैं। स्मैश और कई पब यहां के मुख्य आकर्षण हैं।

एंबियंस मॉल

एंबिएंस मॉल गुड़गांव के सबसे अच्छे शॉपिंग मॉल में से एक है। आप यहां अपना पूरा दिन शॉपिंग में बिता सकते हैं। यहां नेशनल से लेकर इंटरनेशनल ब्रांड्स शॉपिंग के लिए उपलब्ध हैं। यहां पर्याप्त पार्किंग स्थान और खाने के लिए कई रेस्तरां भी हैं।

मैनहट्टन ब्रीवरी एंड बार एक्सचेंज

जैसा नाम, वैसा ही रेस्टोरेंट. यहां आपको तरह-तरह की ड्रिंक्स मिलेंगी, कीमतें थोड़ी ज्यादा होंगी, लेकिन यहां की टेस्टी ड्रिंक्स आपको पसंद आएंगी। यहां लाइव म्यूजिक, डीजे आदि सुविधाएं उपलब्ध हैं।

फील अलाइव, गुड़गांव

यहां आप कराओके नाइट्स कर सकते हैं, ड्रिंक का आनंद ले सकते हैं, डीजे पर डांस कर सकते हैं। फील अलाइव गुरुग्राम में नाइटलाइफ़ को एक नया रूप देता है। यहां लेडीज नाइट्स का भी आयोजन किया जाता है।

आफ्टर स्टोरीज, गुड़गांव

गुड़गांव में एक और लोकप्रिय ब्रू हाउस जो ऐप्पल साइडर, म्यूनिख विट व्हीट, बेल्जियन विट और इंग्लिश ब्राउन एले जैसे घरेलू ब्रू की एक अद्भुत श्रृंखला पेश करता है। यहां पिज्जा, रिसोट्टो, बर्गर काफी स्वादिष्ट हैं।