Delhi की ये जगहें Night Out के लिए हैं मशहूर

कुछ लोग दिन में दिल्ली में घूमना पसंद करते हैं तो कुछ लोग रात में दिल्ली की खूबसूरती को निहारना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप रात में दोस्तों या गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के लिए किसी जगह की तलाश में हैं तो आप रात के समय दिल्ली की इन जगहों पर जा सकते हैं।

1. इंडिया गेट (India Gate)

इंडिया गेट दिल्ली में रात के समय घूमने के लिए सबसे लोकप्रिय जगह है। यहां आप बिल्कुल फ्री घूम सकते हैं। रात के समय रोशनी के बीच इंडिया गेट का नजारा अलग ही होता है।

2. पंडोरा रोड (Pandora Road)

अगर आप खाने के शौकीन हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। यह सुबह से रात तक खुला रहता है और खास बात यह है कि यहां लोगों की भीड़ कभी भी कम नहीं होती है।

3. जामा मस्जिद (JAMA Masjid)

पूरे भारत में इस्लामी शक्ति का प्रतीकात्मक संकेत मानी जाने वाली जामा मस्जिद अपने रात्रि दृश्य के साथ-साथ अपने भोजन के लिए भी जानी जाती है। यहां कई तरह की खाने की चीजें मिलती हैं. रात के समय यहां एक अलग ही शांति होती है।

4. लाल किला (Red Fort)

ऐतिहासिक स्मारक के रूप में जाना जाने वाला लाला किला दिल्ली की खूबसूरती बढ़ाने वाली जगहों में से एक है। इसे देखने के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों पर्यटक दिल्ली आते हैं। यहां रात के समय लाइट एंड साउंड शो का आयोजन किया जाता है, जिसे देखने का एक अलग ही अनुभव होता है।

5. बंगला साहिब (Bangla Sahib)

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा भी पूरी रात खुला रहता है। आप यहां अकेले या परिवार और दोस्तों के साथ आ सकते हैं। शांति से समय बिताने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। यहां की सकारात्मकता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है और एक अलग तरह की शांति देती है।