बेहद खूबसूरत हैं भारत की ये जगहें, बुढ़ापे से पहले जरूर जाएं

यह सच है कि यात्रा से ही हमें नई जगहों के बारे में जानकारी मिलती है। ट्रैवलिंग एक थेरेपी है, जिसके जरिए हम अपनी जिंदगी को रंगीन बना सकते हैं, अगर आप भी दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो जानिए भारत की उन खूबसूरत जगहों के बारे में जहां हर किसी को एक बार जरूर जाना चाहिए।

1- शिमला

शिमला पूरी दुनिया में मशहूर हिल स्टेशन है। पर्यटक शिमला में कई प्रसिद्ध स्थानों की यात्रा कर सकते हैं और खरीदारी का आनंद भी ले सकते हैं। पर्यटक यहां द रिज की सैर कर सकते हैं। यह यहां का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इसके अलावा आप मॉल रोड भी जा सकते हैं।

2-नैनीताल

नैनीताल में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। गर्मियों में यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यहां आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और चिड़ियाघर की सैर कर सकते हैं। नैनीताल की ठंडी सड़क का चक्कर लगा सकते हैं। पंगोट तक नैनीताल से 13 किलोमीटर ऊपर पहुंचा जा सकता है।

3-लैंसडाउन

यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपके दिल में बस जाएगी। लैंसडाउन में आप ट्रैकिंग और कैंपिंग कर सकते हैं। यहां आप भुल्ला ताल देख सकते हैं। यह झील काफी छोटी है इस झील की रखवाली भारतीय सेना करती है। झील के पास एक पार्क भी है।

4-मुन्नार

केरल में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार की सैर हर कोई करना चाहता है। यहां आप इको प्वाइंट, एर्विकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील जैसे पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। यहां साउंड इको करता है। सुरम्य कुंडला झील के किनारे स्थित इको पॉइंट की प्राकृतिक खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी।

5-​जोग फॉल्स

जोग फॉल्स कर्नाटक में है। घने जंगलों के बीच स्थित यह झरना बेहद खूबसूरत दिखता है। यह देश का दूसरा सबसे ऊंचा झरना है और इसका पानी 829 फीट की ऊंचाई से गिरता है। इस झरने की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती है। आप पहाड़ी पर बैठकर इस झरने की सुंदरता को निहार सकते हैं