बेहद खूबसूरत हैं भारत की ये जगहें, बुढ़ापे से पहले एक बार जरूर कर लें सैर

यात्रा के माध्यम से आप कई प्रकार का ज्ञान जुटाते हैं और अपने जीवन को समृद्ध बनाते हैं। यहां हम आपको 5 ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां आपको बुढ़ापे से पहले जरूर जाना चाहिए। इनकी खूबसूरती के कारण देश ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक यहां आते हैं।

1- शिमला

शिमला पूरी दुनिया में मशहूर हिल स्टेशन है। इस हिल स्टेशन पर न सिर्फ देश बल्कि विदेश से भी बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं। यहां की खूबसूरती पर्यटकों का दिल जीत लेती है। पर्यटक शिमला में कई प्रसिद्ध स्थानों की यात्रा कर सकते हैं और खरीदारी का आनंद भी ले सकते हैं।

2-नैनीताल

नैनीताल में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं। गर्मियों में यहां पर्यटकों का तांता लगा रहता है। यहां आप बोटिंग का आनंद ले सकते हैं और चिड़ियाघर की सैर कर सकते हैं। नैनीताल की ठंडी सड़क का चक्कर लगा सकते हैं। पंगोट तक नैनीताल से 13 किलोमीटर ऊपर पहुंचा जा सकता है।

3-लैंसडाउन

आपको उत्तराखंड में स्थित बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन लैंसडाउन जरूर जाना चाहिए। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपके दिल में बस जाएगी। लैंसडाउन में आप ट्रैकिंग और कैंपिंग कर सकते हैं। यहां आप भुल्ला ताल देख सकते हैं। यह झील काफी छोटी है

4-मुन्नार

हर कोई केरल में स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार की यात्रा करना चाहता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका दिल जीत लेगी। यहां आप इको प्वाइंट एर्विकुलम नेशनल पार्क और कुंडला झील जैसे पर्यटन स्थलों की यात्रा कर सकते हैं। पास में ही मरयूर में डोलमेन और रॉक पेंटिंग और चाय संग्रहालय हैं

5-​जोग फॉल्स

जोग फॉल्स कर्नाटक में है। आप भी इसे देखने जा सकते हैं. घने जंगलों के बीच स्थित यह झरना बेहद खूबसूरत दिखता है। यह देश का दूसरा सबसे ऊंचा झरना है और इसका पानी 829 फीट की ऊंचाई से गिरता है। इस झरने की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी जा सकती है।