इन राशि वालों को मिलेगा स्‍वर्ग सा जीवन, जानिए अपना दैनिक राशिफल

आज नरक चतुर्दशी और छोटी दिवाली पर लक्ष्मी नारायण योग और सर्वार्थ सिद्धि योग समेत कई फलदायी योग बन रहे हैं। इन शुभ योगों के कारण आज छोटी दिवाली 5 राशि वालों के लिए विशेष शुभ रहने वाली है। जानिए छोटी दिवाली से किस राशि के लोगों की किस्मत बदलने वाली है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए छोटी दिवाली जीवन में सकारात्मक समय की शुरुआत का प्रतीक होगी। आप अपने लक्ष्यों पर फोकस बढ़ाएंगे। अनुभव से ज्ञान प्राप्त होगा. व्यापार अच्छा चलेगा। आर्थिक लाभ होगा। संपत्ति से लाभ होगा. शत्रु परास्त होंगे. घर के मुख्य द्वार पर चौमुखा दीपक जलाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोग उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और आप आगे बढ़ेंगे। रुका हुआ पैसा मिलने से बड़ी राहत मिलेगी। सहकर्मियों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. नया घर और गाड़ी खरीदने का सपना पूरा होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए छोटी दिवाली रोशन साबित होगी। परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। व्यावसायिक जीवन में प्रगति होगी। कई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे और उनसे लाभ भी मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। कारोबार बढ़ाने पर विचार करेंगे।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए नरक चतुर्दशी से अच्‍छे दिनों की शुरुआत होगी. आपके काम पूरे होंगे. जीवन में खुशियां व सम्‍मान बढ़ेगा. लव पार्टनर से प्रेम बढ़ेगा. विवाह करने का निर्णय ले सकते हैं. नौकरी में मेहनत का पूरा फल मिलेगा. आज गाय की सेवा करें, हरा चारा खिलाएं.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए तो अब शुभ समय की शुरुआत हो रही है. पुरानी समस्‍याएं धीरे-धीरे खत्‍म होंगी. कारोबारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. कोई रुका हुआ काम पूरा होने की खुशी रहेगी. परिजन आपका साथ देंगे.