
अगर आप अपने घर के लिए एक बड़े साइज का स्मार्ट टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। हम आपको सबसे कम दाम में 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी के ऑफर्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
Thomson Phoenix 43 इंच स्मार्ट TV आपको डिस्प्ले में 60Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें कंपनी ने 40W साउंड आउटपुट दिया है। इसमें आपको Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar, Youtube जैसी ऐप्लिकेशन प्री इंस्टाल्ड मिल जाती है। कनेक्टिविटी के लिए 3HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं।
Hisense के 43 इंच स्मार्ट टीवी पर इस समय धांसू डील ऑफर की जा रही है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट दिए गए हैं। एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए इसमें डॉल्बी आडियो का फीचर दिया गया है। इसमें आपको 30W का साउंट आउटपुट मिलता है।
MOTOROLA EnvisionX 43 इंच स्मार्ट टीवी में एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स मिलते हैं। मोटोरोला के इस स्मार्ट टीवी में आपको QLED डिस्प्ले पैनल मिलने वाला है। इसमें आपको 16GB की स्टोरेज दी जाती है। कंपनी ने इसमें Mediatek 9602 प्रोसेसर इस्तेमाल किया है।
Realme का यह स्मार्ट TV कई धांसू फीचर्स के साथ आता है। इसके डिस्प्ले में QLED पैनल है जो 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में आपको 3840 X2160 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3HDMI पोर्ट और 2 USB पोर्ट दिए हैं। इसमें 40W साउंड आउटपुट मिलता है।
Realme की यह स्मार्ट टीवी Netflix, Amazon Prime, Hot Star, Youtube, Zee5 जैसे कई सारे ऐप्लिकेशन्स के साथ आती है। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 45,999 रुपये है लेकिन, अभी इस पर 52% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। डिस्काउंट ऑफर में इसे आप सिर्फ 21,999 रुपये में खरीद सकते हैं।