गर्मियों में आपके लिए वरदान है ये देसी ड्रिंक, शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

गर्मी के दिनों में आम तौर पर लोग नींबू शरबत, ग्लगोज डी जैसे पेय पदार्थ का सेवन करते है, जो हमारे शरीर में पानी के लेवल को बरकरार रखता है। लेकिन आज हम कुछ ऐसे देसी ड्रिंक के बारें में बताएंगे जो कि गर्मी भगाने के लिए रामबाण है। जिससे गर्मी में होने वाली समस्याओं से बचा जा सकता है।

बेल के शरबत का सेवन

चिलचिलाती गर्मी के दिनों में बेल हमारे शरीर के लिए एनर्जी बूस्टर का काम करती है। बेल के रस का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मियों में प्रतिदिन एक गिलास बेल से बना ठंडा शर्बत पीना चाहिए।

नारियल पानी

गर्मी के मौसम में नारियल पानी का सेवन करने से मानव शरीर में पसीने के माध्यम से निकलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर किया जा सकता है। गर्मी के मौसम में नारियल पानी हमारे पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। नारियल पानी पेट की परत पर जलन की समस्या को भी कम करता है।

खीरा और पुदीना से बना ड्रिंक

गर्मी के मौसम में खीरे और पुदीने से बना पेय पीना भी एक बेहतरीन और ठंडा, ताजगी देने वाला पेय है। अपनी शीतलता क्षमता के कारण यह पेय इस मौसम में होने वाली हीट स्ट्रोक की संभावना को कम कर सकता है। साथ ही यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है।

छाछ का सेवन

गर्मियों में छाछ का सेवन शरीर की गर्मी को कम करने और निर्जलीकरण को रोकने में मदद करता है। दही से बना यह इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है। गर्मियों के दौरान शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए छाछ एक बेहतरीन पेय है। गर्मियों में छाछ पीने से मौसमी बीमारियाँ कम होती हैं।

सत्तू के शरबत का सेवन

गर्मी के मौसम में सत्तू के शर्बत का सेवन फायदेमंद माना जाता है। सत्तू में आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। सत्तू का सेवन आंतों के लिए अच्छा माना जाता है. यह गैस, कब्ज और एसिडिटी को भी नियंत्रित करता है।