बर्फ से ढकने के बाद जन्नत बन जाती है ये जगह, गर्मियों में घूमने के लिए हैं बेस्ट

उत्तराखंड अपनी खूबसूरत शांत वादियों के लिए जाना जाता है। इन दिनों पूरे देश में गर्मी अपने चरम पर है, इसलिए पर्यटक बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख करते हैं। मुनस्यारी ऐसी ही जगहों में शामिल है, जहां हिमालय की ठंडक और खूबसूरत नजारे पर्यटकों को खूब पसंद आते हैं।

Best Place in Summer:

मुनस्यारी पिथौरागढ़ का एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, मुनस्यारी हिमालय की गोद में स्थित है। यहां से पंचाचूली पर्वत का विहंगम दृश्य हमेशा देखा जा सकता है। मुनस्यारी में ही ट्रैकिंग के लिए मशहूर खलिया टॉप है, जहां से हिमालय की विभिन्न पर्वतमालाएं देखी जा सकती हैं।

बिर्थी फॉल

बिर्थी फॉल उत्तराखंड का सबसे प्रसिद्ध झरना है। इसकी ऊंचाई 140 मीटर है. बिर्थी फॉल पिथोरागढ़ का एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, जो पिथौरागढ मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर मुनस्यारी के रास्ते में पड़ता है। मुनस्यारी जाने वाले पर्यटक इस झरने को देखने के लिए यहां जरूर रुकते हैं।

नंदा देवी मंदिर

नंदा देवी मंदिर मुनस्यारी से 3 किलोमीटर की दूरी पर समुद्र तल से 7,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। नंदा देवी यहाँ का एक प्राचीन मंदिर है। नंदा देवी को संपूर्ण हिमालय में शक्ति के रूप में पूजा जाता है। मंदिर से हिमालय के अद्भुत दृश्य मन को रोमांचित कर देते हैं,

खलिया टॉप

खलिया टॉप ट्रैकिंग के लिए बहुत मशहूर है। यह मुनस्यारी का प्रसिद्ध बुग्याल है। यहां पहुंचने के लिए 9 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, जिसकी ऊंचाई करीब 3200 मीटर है खलिया टॉप में कैम्पिंग और रिज़ॉर्ट सेवाएँ भी आसानी से उपलब्ध हैं। मुनस्यारी आने वाले पर्यटक खलिया टॉप जरूर जाते हैं।

सरमोली

सरमोली मुनस्यारी का सबसे प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है, जहां ग्रामीणों ने पर्यटकों की सुविधा के लिए होमस्टे की सुविधा अपने घरों में की हुई है. हाल में ही सरमोली को देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटक स्थलों में शामिल किया गया है. इसके बाद से ही पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है.