
व्हाट्सएप समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स लाता रहता है जो उनके लिए काफी उपयोगी होते हैं। अब व्हाट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, यह वॉयस नोट्स को ट्रांसक्राइब करेगा यानी यह फीचर वॉयस नोट्स को टेक्स्ट में बदल देगा। आइए आपको इस फीचर के बारे में बताते हैं.
अब व्हाट्सएप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, यह वॉयस नोट्स को ट्रांसक्राइब करेगा यानी यह फीचर वॉयस नोट्स को टेक्स्ट में बदल देगा। इसका मतलब यह है कि अब आप किसी का वॉइस नोट सुनने की बजाय उसे पढ़ सकेंगे। यह बिल्कुल उसी तरह काम करेगा जैसे यह Google Message ऐप में करता है।
आपको बता दें कि फिलहाल यह फीचर ट्रायल मोड में है और केवल कुछ देशों के उन यूजर्स के लिए उपलब्ध है जो व्हाट्सएप का बीटा वर्जन इस्तेमाल कर रहे हैं। यह फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए व्हाट्सएप बीटा 2.24.15.5 पर काम करता है, जिसे आप Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं।
बताया जा रहा है कि यह नया फीचर भेजे गए और प्राप्त किए गए वॉयस मैसेज दोनों के लिए काम करेगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको एक छोटी डेटा फाइल डाउनलोड करनी होगी। जानिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी...
इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदलने का काम आपके फोन पर ही हो जाएगा। यानी आपका मैसेज कोई और नहीं पढ़ पाएगा. फिलहाल यह फीचर केवल अंग्रेजी, स्पेनिश, पुर्तगाली, रूसी और हिंदी भाषाओं में काम करता है, लेकिन भविष्य में और भी भाषाओं को शामिल किया जा सकता है।
लंबे वॉयस मैसेज को समझने के लिए भी यह फीचर काफी अच्छा है। ऑडियो को टेक्स्ट में बदलने के बाद आप वॉयस मैसेज भी सर्च कर पाएंगे। पिछले कुछ हफ्तों में, व्हाट्सएप ने कई नए फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनमें मेटा एआई चैटबॉट फीचर और एआई के साथ अपनी खुद की इमेज बनाने वाला फीचर शामिल है।