home page

खेती में हुए नुकसान की घर बैठे शिकायत कर सकेंगे किसान, मिलेगी फसलों के बीमे की भी जानकारी

किसान को इसके लिए क्राप इंश्योरेंस एप डाउनलोड करनी होगी। जिसके बाद किसान उस एप में मोबाइल नंबर दर्ज करेगा तो एप खुल जाएगी। साथ ही उस मोबाइल नंबर पर जिन फसलों का बीमा करवाया गया है उन्हें भी दर्शाया जाएगा।
 | 

HR Breaking News, झज्जर, किसानों को फसलों में हुए नुकसान भी शिकायत देने के लिए मुख्यालय तक धक्के खाने की जरूरत नहीं है। अब किसान क्राप इंश्योरेंस एप की सहायता से घर बैठे भी अपने खेत में हुए नुकसान की शिकायत दे सकते हैं। इससे किसानों का समय भी बचेगा और साथ ही आने-जाने का व अन्य खर्च भी बचेगा। इसके लिए सरकार द्वारा क्राप इंश्योरेंस एप शुरू की गई है। जिसकी सहायता से किसान बिना कृषि विभाग के आफिस जाए, घर से ही शिकायत दे सकते हैं। जिलेभर में जल जमाव आदि से काफी किसानों के खेतों में नुकसान हुआ है। ऐसे किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए इसकी शिकायत 72 घंटे में देनी थी। पिछले दिनों किसान सदन में भी किसानों की लंबी लाइन लगी रही। इसलिए दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा।

 

खेती से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमें गूगल न्यूज पर फॉलों करें

https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPHUpAswtN-8Aw?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

यह भी जानिए

Recruitment In Haryana: हरियाणा में भर्ती होगें 10 हजार होमगार्ड, रिटायरमेंट आयु को लेकर सरकार ने लिया ये फैसला


किसान 72 घंटे के अंदर-अंदर दे सकता है शिकायत

इस एप के माध्यम से शिकायत देने की सुविधा उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिन्होंने अपनी फसलों का बीमा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत करवाया हुआ है। ऐसे किसान फसलों में नुकसान होने पर क्राप इंश्योरेंस एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्हें अब जिला मुख्यालय पर आने की जरूरत नहीं होगी।

किसान नुकसान के 72 घंटे के अंदर-अंदर इसकी शिकायत दे सकता है। जिसके लिए क्राप इंश्योरेंस एप शुरू की है। इस एप के माध्यम से ना केवल शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है, साथ ही उन शिकायतों का स्टेटस भी पता किया जा सकता है। किसान अपनी शिकायत की स्थिति के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं। इससे किसान की शिकायत भी त्वरित दी जा सकेगी।

यह भी जानिए

केएमपी एक्सप्रेसवे से जुड़ेंगे हरियाणा के ये जिले, सड़क परियोजना से सात नेशनल हाईवे होंगे कनेक्ट


फसल के पालिसी नंबर का चयन करना होगा।

किसान को इसके लिए क्राप इंश्योरेंस एप डाउनलोड करनी होगी। जिसके बाद किसान उस एप में मोबाइल नंबर दर्ज करेगा तो एप खुल जाएगी। साथ ही उस मोबाइल नंबर पर जिन फसलों का बीमा करवाया गया है, उन्हें भी दर्शाया जाएगा। ताकि किसान को पता लग सके कि उसने कितनी व किस फसल का बीमा करवाया है। अगर दो फसलों का बीमा करवाया हुआ है तो दोनों के पालिसी नंबर दर्शाएं जाएंगे। जिस फसल में नुकसान हुआ है, उस फसल के पालिसी नंबर का चयन करना है।

जिसके बाद फसल की जानकारी भी दिखाई जाएगी। इसके बाद किसान को कुछ बेसिक जानकारी एप में दर्ज करनी होगी। जिसके बाद किसान चाहे तो खेत का फोटो या वीडियो भी डाल सकता है। जिससे नुकसान की तुरंत पुष्टि हो जाए। जिले की बात करें तो यहां फसलों में अधिकतर नुकसान जल जमाव व ओलावृष्टि से ही होता है। वहीं किसानों को यह भी सावधानी बरतनी होगी कि वे जानकारी सही भरें। साथ ही नुकसान के 72 घंटे के अंदर ही शिकायत दर्ज करवाएं।

यह भी जानिए

हरियाणा विधानसभा में कादियान को लेकर हुई बड़ी बहस, सरकार पर खूब गरजे भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा


अधिकारी के अनुसार

क्राप इंश्योरेंस एप किसानों के लिए बेहतर विकल्प है। जिसकी सहायता से बीमित किसान घर बैठे फसलों में हुए नुकसान की शिकायत 72 घंटे में दर्ज करवा सकते हैं। किसानों को इस एप का फायदा उठाना चाहिए।

----कुलदीप सिंह, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, झज्जर।