home page

हिसार में पारा 27.3 डिग्री के पार, 2 से 4 डिग्री बढ़ेगा रात का पारा

Haryana. अब दिन में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। हिसार (Hisar) में दिन का तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में इसमें 2.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। जबकि सामान्य से दिन का पारा तीन डिग्री अधिक हो गया है।

 | 
हिसार में पारा 27.3 डिग्री के पार, 2 से 4 डिग्री बढ़ेगा रात का पारा

Weather Report : रोहतक (Rohtak) में पारा 26 डिग्री रहा, जबकि नारनौल (Narnaul) में 25.9 डिग्री, सिरसा (Sirsa) में 25.7 डिग्री तापमान रहा। अभी रात के तापमान भी बढ़ने लगे हैं। हालांकि करनाल (Karnal) में रात का पारा 5.4 डिग्री रहा, यह सामान्य से चार डिग्री कम रहा। हिसार (Hisar) में पारा 7.3 डिग्री, गुड़गांव (Gurugram) में 9.5, सिरसा (Sirsa) में 10.6 डिग्री और सोनीपत (Sonipat) में 10.1 डिग्री तापमान रहा।

जमानत न मिलने के चलते हवालाती ने जेल के बाथरूम में लगाई फांसी, तीन माह से जेल में था बंद
 

आगे क्या होगा
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों में रात का तापमान दो से चार डिग्री तक बढ़ेगा। इससे लोगों को रात में भी ठंड का कम एहसास होगा। हालांकि पहाड़ों में पश्चिम विक्षोभ 17 से असर दिखा रहा है, इसके असर पर मैदानी इलाकों में ठंडक बनी रह सकती है।

  ताज़ा खबरों के लिए हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे!