home page

Mansoon Active हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में मौसम विभाग की चेतावनी, इस दिन सक्रिय होगा मानसून

Weather Update Today लू का प्रकोप सहन कर रहे हरियाणा (haryana), पंजाब (Punjab) और दिल्ली (Delhi) के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग (weather department) के अनुसार मानूसन (Mansoon) आगमन के बाद मानसून धीमी चाल से आगे बढ़ रहा हे। आइए नीचे खबर में जानते है कब दस्तक देगा मानसून
 
 | 
 Mansoon Active हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में मौसम विभाग की चेतावनी, इस दिन सक्रिय होगा मानसून

 HR Breaking News, डिजिटल डेस्क हरियाणा, देशभर में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां मानसून की एंट्री के बाद धीरे-धीरे मानसून ने झारखंड में प्रवेश कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने एक बार फिर से हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थाान तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भीषण गर्मी व लू की चेतावनी जारी की है।

 

तापमान में भी वृद्ध‍ि
अब उत्तर प्रदेश नई दिल्ली हरियाणा पंजाब सहित कुछ राज्यों में तापमान वृद्धि के साथ लू की स्थिति देखने को मिल रही है। तापमान में बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान 31 व अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। दरअसल आसमान में तेज धूप खिली रहेगी। हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। हरियाणा में भी अधिकतम तापमान के 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं हीट का अलर्ट जारी किया गया है जबकि पंजाब में भी अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

मौसम की ताजा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें


बारिश से मई में मिली थी राहत

पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में गरज के साथ बारिश हुई है। जिससे मई में गर्मी से राहत मिली है और तापमान 40 डिग्री से अधिक है। मौसम सेवा के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में देश के उत्तर-पश्चिम और मध्य भागों में लू चलने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गरज और बौछारें देखी गई हैं। जो मई में 40 डिग्री से ऊपर मंडरा रहे गर्म तापमान से राहत प्रदान करते हैं।

 


इन राज्‍यों में पांच दिनों में भारी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्र में 7 जून से बारिश शुरू होगी। इस बीच पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले पांच दिनों में भारी बारिश होगी।

हरियाणा के ताजा समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

देशभर में यह बना हुआ है मौसम

पाकिस्तान के मध्य भाग पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और इससे सटे क्षेत्र पर बना हुआ है। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। बिहार से छत्तीसगढ़ और तेलंगाना होते हुए रायलसीमा तक एक टर्फ रेखा बनी हुई है।