home page

Weather in Delhi : दिल्ली में माइनस में पहुंचा तापमान, पानी बन गया बर्फ , लोगो का ठंड में हुआ बुराहाल

आपको ये जान कर यकीन नहीं होगा पर ये सच है के दिल्ली में इस बार तापमान माइनस में पहुंच गया और बर्फ जैम गयी जिससे लोगों को हो रही है बहुत परेशानी।  आइये जानते हैं दिल्ली में मौसम का हाल 

 | 
weather news delhi

HR Breaking News, New Delhi : राजधानी दिल्ली में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। ये दावा दिल्ली के उजवा के वेदर स्टेशन को लेकर किया जा रहा है। उजवा में रविवार को न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री दर्ज किया गया। इस इलाके में कृषि होती है। माना जा रहा है कि ओस जमने की वजह से तापमान इतना कम हो सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक मौसम विभाग की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। दिल्ली के कई इलाकों में आज धूप निकल रही है, लेकिन साथ ही शीतलहर और ठंड सिकुड़न पैदा कर रही है।
सबसे ठंड वाला दौर हुआ शुरू
वहीं प्राइवेट वेदर एक्सपर्ट नवदीप दहिया ने दिल्ली में शीतलहर की संभावना जताई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, कि अब सबसे ठंडा समय शुरू होगा। शीत लहर का चरम 16, 17 और 18 जनवरी के दौरान देखने को मिलेगा। दिल्ली-एनसीआर के मुख्य स्टेशनों पर तापमान वर्तमान स्तर से कम से कम 2-4 डिग्री सेल्सियस आसानी से गिर सकता है।

 

दिल्ली के उजबा में माइनस में पहुंचा तापमान
उन्होंने आगे कहा, 'दक्षिण पश्चिमी दिल्ली में उजबा राजधानी का पहला ऐसा स्टेशन बन गया है, जहां तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस पर है। वहीं राजस्थान के सीकर के फतेहपुर में रविवार सुबह -4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके साथ ही चूरू सीजन के सबसे निचले स्तर -2.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।


अभी और पड़ेगी सर्दी
भारत मौसम विभाग (IMD) ने भी दिल्ली में शीतलहर की संभावना जताई है। शीतलहर का आंकलन न्यूनतम तापमान के आधार पर होता हैं। रविवार दिन में दिल्ली में शीतलहर यानी कोल्ड डे नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे भी धूप खिली रहेगी। दिल्ली में 16 और 17 जनवरी को भी धूप खिली रहेगी। वहीं अधिकतम तापमान 19 से 20 डिग्री तक रहेगा।

 

इस सप्ताह ठंड का अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 74 प्रतिशत दर्ज की गई। बहरहाल, मौसम विभाग ने आज पूरे दिन आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में इस सप्ताह फिर से शीतलहर चलने और न्यूनतम तापमान लगभग तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।