home page

Haryana Mosam Update हरियाणा में गर्मी का कहर, जानिए आने वाले दिनों के कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update हरियाणा में अब गर्मी सताने लगी है। दिन में तापमान लगातार बढ़ रहा है। दिन का तापमान 33 तक पहुंच गया है। आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इस सप्ताह तापमान 35 डिग्री को पार करने की उम्मीद।
 
 | 

HR Breaking News , हरियाणा, अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा। यह अंदेशा किसानों को राहत दे रहा है, लेकिन जिस तरह गर्मी बढ़ रही है उससे लोग भी परेशान हो रहे है। मार्च महीने में जो तापमान 22 डिग्री के आसपास था वो अब 10 दिनों में करीब 12 से 13 डिग्री बढ़ गया है। यहीं कारण है कि लोगों को अब गर्मी सहन नहीं हो रही है। किसानों ने अब सरसों की कटाई शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि सरसों कटाई के दौरान इतनी अधिक गर्मी नहीं देखी है।

 

यह भी जानिए


यहीं कारण है कि एकाएक फसल कटाई के लिए आ गई है। रविवार को पहली बार देखने को मिला जब अधिकतम तापमान 33 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचा था। ऐसे में गर्मी की शुरूआत अब शुरू हो गई है। पहले लाेग दिन के समय पंखे चला रहे थे लेकिन अब तो रात के समय पंखें चलाने शुरू कर दिए है। अगर ऐसा ही मौसम रहा तो आने वाले दिनों में लू भी चलनी शुरू हो जाएगी।

यह भी जानिए


ये कहना है किसानों का

गांव भट्टूकलां के किसान रमेश कुमार, साहिल कुमार, गगन कुमार, सुरजीत सिंह व सुरेश ने बताया कि पांच दिन पहले सरसों की फसल ठीक थी, लेकिन अब एकाएक कटाई शुरू हो गई है। इसका मुख्य कारण लगातार बढ़ रहा तापमान है। वहीं किसान अब गेहूंं की सिंचाई भी शुरू कर दी है। किसानों का कहना है कि अगर अब सिंचाई नहीं करेंगे तो नुकसान हो सकता है और उत्पादन पर असर पड़ेगा। वहीं किसान परेशान भी है कि अगर अप्रैल महीने में तापमान और अधिक बढ़ेगा तो गेहूं फसल की कटाई करना मुश्किल होगा। लेकिन राहत ये है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा। जिससे इस बार सरसों व गेहूं की फसल का उत्पादन अच्छा होने की उम्मीद है।


अब जाने पिछले कुछ दिनों का तापमान

तारीख  अधिकतम    न्यूनतम

1 मार्च  24  9

2 मार्च  24  8

3 मार्च  24  8
4 मार्च  25  9

5 मार्च  25  9

6 मार्च  26  10

7 मार्च  27  12

यह भी जानिए


8 मार्च  27  12

9 मार्च  30  16

10 मार्च  31  17

11 मार्च  30  16
2 मार्च  31  16

13 मार्च  30  16

लगातार बढ़ रहा तापमान

फतेहाबाद कृषि विभाग के एसडीओ डा. भीम सिंह ने बताया कि जिले में लगातार तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में फसलों पर असर देखने को मिल रहा है। किसान फसलों का निरीक्षण करते रहे। गेहूं की सिंचाई जरूर करे। अगर पानी नहीं लगाएंगे तो उत्पादन पर असर पड़ेगा।