home page

Haryana Weather Update हरियाणा में गर्मी बरसाएगी कहर, 34 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Haryana Mosam Update Weather Forecast Update हरियाणा में गर्मी कहर बरपा रही है। पारा 34 डिग्री के पार जा पहुंच चुका है। आने वाले दिनों भी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। राजस्थान और उत्तर भारत के कई राज्यों में लू जैसे हालात है।
 
 | 

HR Breaking News, चंडीगढ़, हरियाणा में गर्मी गर्मी के बीच इस बार होली मनी है। तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। दिन में चलने वाली हवा भी गर्म होने लगी है। हालांकि उत्तर भारत के कुछ राज्यों राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में तो शुष्क हवाएं चल रही है, कई क्षेत्रों में लू देखने को मिल रही है,

हालांकि हरियाणा में अभी लू जैसे कोई संभावना नहीं है। मार्च माह में बीते 10 साल के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो कभी भी तापमान 36.0 डिग्री के ऊपर नहीं गया है।

 

यह भी जानिए

Haryana News हरियाणा में अब परिवार पहचान पत्र से लिंक करवानी होगी प्रॉपर्टी आइडी, जानिए क्या होगा फायदा


अप्रैल माह में मौसम की स्थितियां ऐसी बनती है जो लू में तब्दील हो जाती हैं। इस समय न्यूनतम तापमान भी 17.0 डिग्री के पार कर चुका है, जो सामान्य से दो से तीन डिग्री अधिक है। मौसम की इस समय जो परिस्थितियां बनी हुई हैं उनको देखा जाए तो मार्च माह में ही रात के तापमान में वृद्धि जरूर देखने को मिलेगी। अभी मौसम में परिवर्तन की भी कोई गुंजाईश नजर नहीं आ रही है।

यह भी जानिए

Haryana Mosam Update मौसम विभाग की किसानों को चेतावनी, हरियाणा, पंजाब सहित इन राज्यों में बदलेगा मौसम

देशभर में यह बना हुआ है मौसमी सिस्टम
केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक इस समय एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना हुआ है।

इसके उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की उम्मीद है और 19 मार्च की सुबह तक अच्छी तरह से चिह्नित हो सकता है। इसके बाद, यह अंडमान तट के साथ उत्तर दिशा में आगे बढ़ सकता है और 20 मार्च की सुबह तक एक दीपू डिप्रेशन में सशक्त हो सकता है।

यह भी जानिए

HARYANA की ये सड़क होगी फोर लाइन, सात राज्यों के लोगों को होगा सीधा लाभा


एक नए पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना

21 मार्च तक एक समुद्री तूफान बन सकता है और उत्तर उत्तर-पूर्व दिशा में बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार की ओर बढ़ सकता है। कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक टर्फ रेखा दक्षिण तमिलनाडु तक फैली हुई है। एक अन्य टर्फ रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल से झारखंड, आंतरिक ओडिशा और दक्षिण छत्तीसगढ़ होते हुए तेलंगाना तक निचले स्तरों पर फैली हुई है। 18 मार्च की शाम तक पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है।