home page

Weather Forecast: जानिए दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा से कब विदाई ले रहा है मानसून, इस दिन शुरू हो जाएगी सर्दी की आहट

पिछले काफी दिनों से झमाझम बारिश होने के बाद अब दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा में कुछ आराम दिखाई दिया है। आइए नीचे खबर में जानते है आखिर मानसून कब ले रहा है विदाई और क्या है आईएमडी का लेटेस्ट अपडेट
 
 | 

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली,  Delhi NCR Weather Forecast Weather निरंतर कई दिनों तक झमाझम बरसने के बाद अब दिल्ली एनसीआर में और बरसात होने के आसार नहीं हैं। दो-तीन दिन से जिस ठंडक का अहसास हो रहा था वो भी वापस गर्मी में बदलने लगी है। अभी सप्ताह भर ऐसा ही मिलाजुला मौसम रहेगा।


निरंतर कई दिनों तक झमाझम बरसने के बाद अब दिल्ली एनसीआर में और बरसात होने के आसार नहीं हैं। दो-तीन दिन से जिस ठंडक का अहसास हो रहा था, वो भी वापस गर्मी में बदलने लगी है। अभी सप्ताह भर ऐसा ही मिलाजुला मौसम रहेगा। आसमान साफ हो जाएगा। दिन के तापमान में भी थोड़ी वृद्धि होगी, लेकिन मानसून की विदाई के साथ अक्टूबर की शुरुआत में ही सर्दी की आहट भी सुनाई देने लगेगी।


पहले दो सप्ताह में तापमान के सामान्य जबकि माह के मध्य से सामान्य के नीचे रहने का पूर्वानुमान है। अलबत्ता, ठीक-ठाक सर्दी के लिए अभी नवंबर का इंतजार करना होगा।


अब इन राज्यों से विदा होगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण राजस्थान के कुछ हिस्सों और गुजरात के कच्छ से मानसून के बाद अब पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से भी मानसून की विदाई शुरू हो जाएगी। यहां से इसकी विदाई की सामान्य तारीख 17-18 सितंबर है।
हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी हो जाएगी

इसके बाद अक्टूबर की शुरुआत में यह दिल्ली-एनसीआर से विदा ले लेगा। यहां इसकी सामान्य तारीख 25 सितंबर है। दिल्ली एनसीआर के बाद अक्टूबर के पहले सप्ताह में ही यह समस्त उत्तर भारत से विदा हो जाएगा। मानसून की विदाई के बाद हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी हो जाएगी। यह जम्मू कश्मीर की ओर से आएगी।


इसके साथ पहाड़ों की ठंडक भी दिल्ली एनसीआर तक पहुंचने लगेगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की दिशा बदलने के साथ ही सुबह-शाम के मौसम में फर्क महसूस होने लगेगा। इसके बाद अक्टूबर के पूर्वार्ध से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी बदलाव नजर आने लगेगा।

अभी जो तापमान सामान्य से ऊपर चल रहे हैं, वह सामान्य से नीचे आ जाएंगे। इसी के साथ गर्मी के स्थान पर गुलाबी ठंडक का एहसास होने लगेगा।


तापमान में आएगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार सुबह का तापमान अब 22 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा। इस पूरे सप्ताह दिन का तापमान 35 डिग्री के लगभग रहेगा, लेकिन अक्टूबर के पहले सप्ताह में यह भी नीचे आने लगेगा।
सितंबर में 39 प्रतिशत ज्यादा, सीजन में 19 प्रतिशत कम हुई मानसून की बरसात

लगातार कई दिन की बरसात के बाद सितंबर में दिल्ली की वर्षा 39 प्रतिशत अधिक हो गई है, लेकिन मानसून सीजन की कुल बरसात अभी भी 19 प्रतिशत कम ही चल रही है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में जून और अगस्त में सामान्य से कम बरसात रिकार्ड की गई।


जून के महीने में सामान्य से 67 प्रतिशत जबकि अगस्त में सामान्य से 82 प्रतिशत कम वर्षा हुई। जुलाई में 37 प्रतिशत जबकि सितंबर में अब तक सामान्य से 39 प्रतिशत अधिक बरसात हुई है।

मानसून की विदाई से बदल जाती है हवा की दिशा

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान एवं जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया कि मानसून की विदाई के साथ ही हवा की दिशा बदल जाती है। हवा की दिशा बदलते ही मौसम भी बदलने लगता है। अक्टूबर की शुरुआत में सुबह-शाम का बदलाव नजर आएगा जबकि माह के मध्य में तापमान की गिरावट दिखाई देने लगेगी।