अगले 3 दिनों तक राजस्थान में गरजेंगे बादल, IMD ने 10 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Rajasthan Weather Update : राजस्थान में पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदलता नजर आ रहा है। यहां पर अगले 3 दिनों तक झमाझम बारिश (Rain in Rajasthan) होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 10 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं राजस्थान के मौसम के बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Rajasthan Weather) राजस्थान में अब एक बार फिर से मौसम का हाल बदलने वाला है। यहां पर एक बार फिर से झमाझम बारिश होगी। बारिश (Rajasthan Weather Today) होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और सर्दियों की शुरुआत भी होने की संभावना है। खबर में जानिये राजस्थान के मौसम के बारे में।
20 जिलों में होगी बरसात
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 8 अक्टूबर को राजस्थान के जयपुर के साथ जोधपुर, पाली, चित्तौड़गढ़, सीकर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, बारां, कोटा, (Today weather forecast) उदयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, सीकर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ के साथ 20 जिलों में बारिश होने की उम्मीद है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
IMD ने दी जानकारी
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 14 और 15 अक्टूबर को एक नया सिस्टम एक्टिव होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से कई इलाकों में भारी बारिश (Heavy rain alert) होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मौसम विभाग का मानना है कि इस बार दिवाली से पहले राजस्थान उत्तरी और पूर्वी जिलों में एक बार फिर से बारिश होने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान हल्की बारिश (Rain in Rajasthan) होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
इन जिलों में होगी बरसात
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से पूरे राजस्थान में मौसम साफ रहने वाला है। आने वाले 24 घंटे में हवा की दिशा में बदलाव और आर्द्रता में कमी (Weather News) आने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके अलावा दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने 10 जिलों में 3 दिन बाद बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, अजमेर, बीकानेर, (Rajasthan ka mausam) गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं को शामिल किया गया है।
मानसून की हुई वापसी
8 अक्टूबर से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ौतरी आने की संभावना है। वहीं 12 अक्टूबर तक दिन का पारा कुछ डिग्री तक ऊपर पहुंच सकता है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में अब मानसून (Monsoon Update) की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और झमाझम बारिश भी दर्ज की जा रही है।
