home page

Delhi-NCR Rain Alert : दिल्ली-एनसीआर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तूफान के साथ होगी झमाझम

Delhi-NCR Rain Alert : देश के कुछ हिस्सों में जहां मानसून ने दस्तक दे दी है वहीं कुछ हिस्सों में मौजूदा समय में प्री मानसून बारिश भी जोरों पर चल रही है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में इन दिनों मौसम ने एक बार फिर करवट ली हुई है। वैसे तो मई महीने की शुरुआत से ही राजधानी दिल्ली में बारिश होनी आरंभ हो गई थी, लेकिन हाल ही के दिनों में भी राजधानी दिल्ली में जो बारिश हुई है, उसने नए रिकॉर्ड स्थापित कर दिए हैं। ऐसे में मौसम विशेषज्ञों का मानना है की राजधानी दिल्ली में इस बार लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली रहने की उम्मीद है। 

 | 
Delhi-NCR Rain Alert : दिल्ली-एनसीआर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, तूफान के साथ होगी झमाझम

HR Breaking News (Delhi-NCR Rain Alert) बीते कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं और समय-समय पर बारिश भी देखने को मिली है। कल दोपहर बाद भी राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में बारिश हुई थी। इसी के साथ-साथ कल एनसीआर में भी बारिश देखने को मिली है। 

 


इससे राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों के लोगों को फिलहाल गर्मी से कुछ राहत मिली हुई है। ऐसे में अब एक बार फिर मौसम विभाग (Delhi-NCR Rain Alert) ने वेदर अपडेट जारी किया है और बताया है कि आगामी समय में दिल्ली, एनसीआर और देश के बाकी हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है।

 

अगर आप भी जानना चाहते हैं की मौसम विभाग की ओर से कहां सामान्य मौसम रहने और कहां के लिए अलर्ट जारी किया गया है तो पढ़े हमारी पूरी खबर। 

आंधी और बारिश का अलर्ट
 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से आज 30 मई को वेदर अपडेट कर जानकारी दी गई है। इस अपडेट के अनुसार आज राजधानी दिल्ली, एनसीआर और हरियाणा के 17 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है और गुरुवार को उमस रहने के बाद दोपहर बाद बारिश भी हुई थी, जिससे लोगों को काफी राहत मिली थी। 


इन हिस्सों में हो सकती है बारिश
 

वहीं, अगर दिल्ली में आज के मौसम की बात करें तो विभाग की ओर से बताया गया है कि आज दिल्ली और एनसीआर में कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग की ओर से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के लिए आज यानी 30 मई को आंधी और बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है और आसमान से बिजली गिरने की भी संभावना विभाग की ओर से जताई गई है।


मौसम विभाग के अनुसार आज या नीतीश में को दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, कल हुई बारिश के कारण दिल्ली और एनसीआर में कई क्षेत्रों में पेड़ भी टूट गए हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट 
 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आज यानी शुक्रवार को दिल्ली में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, इस दौरान धूल भरी तेज आंधी चलने का भी अनुमान जताया गया है।

अगर हम आने वाले कल यानी 31 मई को राजधानी दिल्ली में मौसम की बात करें तो विभाग की ओर से कहा गया है कि कल दिल्ली में आंधी के साथ तूफान भी आ सकता है। वहीं, इस दौरान बारिश होने की भी पूरी संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से कल के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 


वहीं, दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा के मौसम को लेकर विभाग का कहना है कि आज यानी 30 मई को इन दोनों शहरों में तूफान के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है। ऐसे में यहां के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

जानें एनसीआर के मौसम का हाल 
 

भारतीय मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए अपडेट के बाद अगर हम एनसीआर के मौसम की बात करें तो गाजियाबाद में शुक्रवार को गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा इस दौरान यहां तेज धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना है। नोएडा में भी मौसम के मिजाज कुछ ऐसे ही रहने वाले हैं। इस अवधि में इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग की ओर से इन दोनों शहरों के लिए 30 व 31 मई को आंधी तूफान के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। वही आज यानी शुक्रवार को गाजियाबाद में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस टू नोएडा में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 

हरियाणा में मौसम की स्थिति 
 

हरियाणा के कई जिलों में भी कल बारिश देखने को मिली थी। इसके अलावा कुछ जिलों में आंधी और तूफान भी देखा गया है। बारिश के चलते लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली हुई है। अगर आज शुक्रवार के मौसम की बात करें तो हरियाणा के लगभग सभी जिलों में आज बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, कैथल, करनाल व यमुनानगर में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश होने का अंदेशा जताया गया है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में भी इस दौरान 25 से 50 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।


विभाग की ओर से 17 जिलों में जारी किया अलर्ट
 

हरियाणा में मौसम के मिजाज देखते हुए मौसम विभाग की ओर से 17 जिलों में आंधी व तूफान के कारण येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के पंचकुला, अंबाला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र व यमुनानगर जैसे 6 जिलों में विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां के लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। वहीं, इसके अलावा हिसार, फतेहाबाद, जींद, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, पलवल व फरीदाबाद के लिए विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।