home page

IMD Weateher : 28 और 29 अगस्त को हरियाणा के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

Weather Update :अभी कुछ दिनों से हरियाणा में मौसम काफी बदला हुआ है। कुछ दिन पहले जहां लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं अभी तीन-चार दिनों से लोगों को काफी भारी बारिश देखने को मिल रही है। हरियाणा के कई जिलों में बीते 48 घंटे में जबरदस्त बारिश (Heavy Rain Alert) हुई है,‌जिसके चलते आम लोगों का जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने वेदर अपडेट जारी कर बताया है कि आगामी समय में प्रदेश में मौसम के क्या मिजाज रहने वाले हैं। 

 | 
IMD Weateher : 28 और 29 अगस्त को हरियाणा के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश

HR Breaking News (Haryana me barish) बीते कुछ दिनों से हरियाणा में मानसून काफी सक्रिय नजर आ रहा है। इस बीच प्रदेश में लगातार कई शहरों में बारिश देखने को मिल रही है।

 

वहीं, मौसम विभाग की ओर से जारी अपडेट के अनुसार आज और कल भी प्रदेश के कई शहरों में बारिश होने की संभावना है। इस बीच विभाग ने कुछ जिलों के लिए अलर्ट भी जारी किया है। 

 

मौसम विभाग का अलर्ट जारी


मौसम विभाग की ओर से आज के लिए अंबाला और यमुनानगर जिले में बारिश (Rain Alert) की संभावना के चलते अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने आज यानी 27 अगस्त के लिए यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कल और परसों यानि 28 व 29 अगस्त को भी प्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश होने की संभावना है।

18 जिलों में होगी इतनी बारिश 


भारत मौसम विभाग की ओर से जो नोटिफिकेशन जारी की गई है, उसके अनुसार हरियाणा के कई शहरों में गरज व चमन के साथ बारिश (Rain Alert) देखने को मिल सकती है। इस दौरान हरियाणा के 18 जिलों में 25 से 50 फीसदी क्षेत्र में हल्की बारिश होने की संभावना है।

इन 18 जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला,‌करनाल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, चरखी दादरी, भिवानी, गुरुग्राम, पलवल, रेवाड़ी,‌ महेंद्रगढ़, फरीदाबाद और मेवात शामिल है।

वहीं, हरियाणा के पांच जिलों में 25% से भी कम क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इनमें जींद, कैथल, फतेहाबाद, सिरसा और हिसार जिला शामिल है।

बारिश के कारण हो सकता है जलभराव


अगर हम बीते दिन के मौसम की बात करें तो बीते दिन यानी मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ शहरों में भयंकर बारिश  (Heavy Rain Alert) हुई है। इस दौरान प्रदेश के आठ जिलों में जबरदस्त बारिश के चलते जल भराव की स्थिति भी देखने को मिल रही है। बीते दिनों में हरियाणा के लगभग हर क्षेत्र में बारिश हुई है। 

फसलों के लिए लाभदायक है बारिश


कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश में हो रही बारिश फसलों के लिए काफी लाभदायक होगी। इसका सबसे ज्यादा लाभ धान और कपास की खेती को मिलने वाला है।

वहीं, यह भी कहा गया है कि किसानों को नजर रखनी चाहिए की खेत में ज्यादा पानी इकट्ठा ना हो। ऐसे में अगर आपने सब्जियों की फसल उगाई है तो पानी भरने (water logging) से उसको नुकसान हो सकता है।
 


हरियाणा के विभिन्न जिलों में बीते 24 घंटे में कितनी हुई बारिश 


अगर हम आईएमडी (IMD rain Alert) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार मानसून में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली है। हालांकि अंबाला और सिरसा जिले में इस बार भी सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, कुरुक्षेत्र में सामान्य से काफी अधिक बारिश देखने को मिली है।

इसके अलावा कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और दादरी जिले में सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

जान 21 अगस्त से 27 अगस्त तक कहां सबसे कम और कहां हुई सबसे ज्यादा बारिश 


अगर हम प्रदेश में बीते एक सप्ताह में हुई बारिश के आंकड़े पर नजर डालें तो औसतन प्रदेश में सामान्य से अधिक बारिश (Heavy rain) हुई है। हालांकि इस दौरान कुछ जिलों में कम बारिश भी दर्ज की गई है।

आईएमडी (IMD rain Alert) की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार बीते एक सप्ताह में जहां फरीदाबाद में सामान्य से बेहद कम, तो वहीं, पंचकूला में भी कुछ कम बारिश दर्ज की गई है।

पंचकूला में जहां सप्ताह में 56.3 एमएम बारिश होनी थी। वहीं, बीते 1 सप्ताह में वहां केवल 18.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। ठीक इसी तरह आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद में जहां 40.8 एमएम बारिश होनी थी वहीं, हकीकत में 37.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। 


इसके अलावा यमुनानगर, करनाल और नूंह जिले में भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने जहां बीते एक सप्ताह में 61.5 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

वहीं, यमुनानगर (Yamuna Nagar Rain) में यह आंकड़ा 86 मिलीमीटर और करनाल में 69.8 एमएम दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के बाकी बचे हुए जिलों में विभाग के आंकड़ों के अनुसार सामान्य से काफी अधिक बारिश दर्ज हुई है। 


इन जिलों में हुई अधिक बारिश


इन जिलों में सामान्य से 60% और उससे अधिक बारिश (Heavy rain) हुई है। ऐसे जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, रोहतक, झज्जर, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, पलवल जिला शामिल है। 

हरियाणा में एक सप्ताह में कहां कितनी हुई बारिश


बीते एक सप्ताह में सिरसा में 33.3 एमएम, फतेहाबाद में 212.8 एमएम, हिसार (Rain in Hisar) में 86.8 म जींद में 79.3 म कैथल में 116.2 एमएम, कुरुक्षेत्र में 86.8 एमएम, भिवानी और चरखी दादरी में 86.8 एमएम, रोहतक में 88.7 एमएम, महेंद्रगढ़ में 119.5 एमएम, पानीपत में 87.5 एमएम, सोनीपत में 65.3 एमएम, झज्जर में 74.4 एमएम, रेवाड़ी में 92.2 एमएम, गुरुग्राम में 86 एमएम और पलवल में 49.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बीते एक सप्ताह में फरीदाबाद जिले में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। अगर प्रतिशत में बात करें तो यहां पर बारिश का प्रतिशत 1255 रहा है।