home page

गेहूं, ग्वार, सरसों में भारी उछाल धनिया-जीरा में आई गिरावट,जानिए आज के ताजा भाव

प्रदेश की मंडियों में गुरुवार को कारोबार सुस्त रहा। कम ग्राहकी का असर मंडियों पर देखा गया। ऐसे में अधिकतर जिंसों में गिरावट देखने को मिली। जयपुर मंडी में भाव स्थिर रहे। किराना के थोक भावों में भी अधिक उथल-पुथल नहीं रही।
 | 
गेहूं, ग्वार, सरसों में भारी उछाल धनिया-जीरा में आई गिरावट,जानिए आज के ताजा भाव

HR Breaking News : अलवर मंडी में गेहूं में 25 रुपए का मामूली उछाल रहा। भाव 2215 रु/क्विंटल रहे। सरसों में 100 रुपए की तेजी देखने को मिली, भाव 6500 रु/क्विंटल रहे। वहीं सीकर मंडी में पुराना ग्वार में 300 रुपए का उछाल आया, मंडी में ग्वार 5800 रु/क्विंटल बिका। बाकी भाव स्थिर रहे।


श्रीगंगानगर में सरसों में तेजी


श्रीगंगानगर में गेहूं में 5 रुपए की मामूली तेजी रही। गेहूं के भाव आज 2080 रु/क्विंटल रहे। जौ में 50 रुपए की तेजी के साथ भाव 2700 रु/क्विंटल रहे। चना भी 35 रुपए तेजी के साथ 4525 रु/क्विंटल बिका। इसके साथ ही सरसों में 100 रुपए की तेजी रही, भाव 6325 रु/क्विंटल रहे।

Sarso Mandi Bhav Report: घटते बढ़ते भाव सरसों में अब आगे क्या ? फटाफट जानिए मंडी के ताजा भाव


कोटा मंडी में धनिया हुआ सस्ता


कोटा मंडी की बात करें तो सोयाबीन में 150 रुपए की तेजी रही। सोयाबीन आज 7350 रु/क्विंटल बिका। सरसों में भी 200 रुपए का उछाल आया, भाव 6400 रु/क्विंटल रहे।

लाल और सफेद मक्का में आज 100 रुपए की तेजी रही, मक्का का भाव 2250 रु/क्विंटल रहा। देसी चना में आज 50 रुपए की गिरावट आई, चने के भाव 4500 रु/क्विंटल रहे।

उड़द 300 रुपए की तेजी के साथ 6500 रु/क्विंटल बिकी। वहीं धनिया की ईगल में कल के मुकाबले 500 रुपए की गिरावट रही, भाव 9500 रु/क्विंटल रहे, नया बादामी धनिया भी 500 रुपए गिरकर 10000 रु/क्विंटल रहा।

Sarso Mandi Bhav Report: घटते बढ़ते भाव सरसों में अब आगे क्या ? फटाफट जानिए मंडी के ताजा भाव


मेड़ता मंडी में गिरे मूंग के भाव


नागौर की मेड़ता मंडी में मूंग 150 रुपए गिरकर 4400 रु/क्विंटल बिका। यहां ग्वार के दाम भी 100 रुपए गिरे, भाव 5400 रु/क्विंटल रहे। इसके अलावा जीरे में 600 रुपए का उछाल आया, बुधवार के मुकाबले गुरुवार को जीरा 23600 रु/क्विंटल बिका।

वहीं सौंफ में भी 1000 रुपए की तेजी रही, बुधवार को 7500 तक बिकने वाली सौंफ गुरुवार को 8500 रु/क्विंटल बिकी। वहीं नागौर मंडी में आज जीरा कल के मुकाबले 800 रुपए गिरकर 22200 रु/क्विंटल बिका। सौंफ के भाव 1000 रुपए चढ़कर 6000 रु/क्विंटल रहे, वहीं सरसों 300 रुपए तेजी के साथ 6800 रु/क्विंटल तक बिकी।

Sarso Mandi Bhav Report: घटते बढ़ते भाव सरसों में अब आगे क्या ? फटाफट जानिए मंडी के ताजा भाव


सुमेरपुर मंडी में खाद्य तेल सस्ता


पाली की सुमेरपुर मंडी की बात करें तो यहां ग्वार 200 रुपए गिरकर 5200 रु/क्विंटल बिका। सरसों के तेल में 10 रुपए की मामूली गिरावट रही, भाव 2651 रुपए प्रति 15 किलो टिन रहे।

सोयाबीन तेल में भी 10 से 20 रुपए की गिरावट रही, भाव 2740 रुपए प्रति टिन रहे। पाम ऑयल में भी 25 रुपए की गिरावट के साथ भाव 2600 प्रति टिन रहे।