home page

Mustard Market Price किसानों को मालामाल करेगा सरसों, एमएसपी से इतना ज्यादा अधिक मिल रहा भाव

Mustard Market Updateहरियाणा में कपास की तरह सरसों के भाव भी इस बार निर्धारित किए गए एमएसपी (MSP) के भाव से अधिक पहुंच गए है। किसानाें को सरसों (Mustard price)के भाव बढ़ने की उम्मीद है। सरसों के भाव एमएसपी (Mustard Msp)से एक से डेढ़ हजार ज्यादा मिल रहे हैं।
 
 | 
Story Highlights 
किसानों को मालामाल करे रही सरसों
सरसों के भाव में भारी उछाल
सरसों के भाव में तेजी

HR Breaking News, हिसार हरियाणा में सरसों किसानों को मालामाल कर रही है। किसानों को प्राइवेट बोलियों में सरसों का भाव एमएसपी से प्रति क्विंटल एक-डेढ़ हजार रुपये अधिक कीमत मिल रहा है। इसलिए किसान सरकारी कीमत पर सरसों बेचना पसंद नहीं कर रहे।

 

यह भी जानिए

कपास की तरह सरसों के भाव भी इस बार निर्धारित किए गए एमएसपी के भाव से अधिक पहुंच गए है। किसानाें को सरसों के भाव बढ़ने की उम्मीद है। सरकार द्वारा 5050 रुपये प्रति क्विंटल भाव सरसों का तय किया है। हालांकि अभी तक सरसों की सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है।

इन दिनों जो सरसों मंडी आ रही है उसके भाव सरकारी भाव से अधिक किसानों को मिल रहे है। शुक्रवार को 6565, शनिवार को 6501 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव रहे। सोमवार को भाव में 300 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक तेजी आई। 6843 रुपये प्रति क्विंटल तक सरसों बिकी। इस बार कपास के भाव निर्धारित एमएसपी से किसानों को अधिक मिले।

यह भी जानिए


कुछ घंटों में ही फसल बेच रहे किसान

किसान सुभाष, जगबीर, राममेहर, सुलतान ने कहा कि सरसों के भाव बीते साल अधिक होने पर किसानों को सरसों इस साल अधिक होने की उम्मीद थी। सरसों मंडी आनी शुरू हो गई है। शुरूआत से ही भाव 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल से अधिक किसानों को मिल रहे है। अब भाव कुछ दिनों से बढ़ रहे है। जो सरसों की फसल का एमएसपी रेट है वो 5050 रुपये प्रति क्विंटल है। इस भाव से अधिक प्राइवेट बोली पर फसल बिक रही है।

यह भी जानिए

प्राइवेट बोली पर न तो किसी शेडयूल की जरूरत न ही किसी तरह की फर्द की जरूरत है। मंडी में आते ही कुछ घंटे में किसान अपनी फसल बेचकर घर चला जाता है। मार्केट कमेटी नरेंद्र कुंडू ने कहा कि सोमवार को सरसों का भाव 6843 रुपये प्रति क्विंटल तक रहा। ये भाव अब तक का सबसे अधिक भाव है। एमएसपी रेट से अधिक भाव किसानों को प्राइवेट बोली पर मिल रहे है।