home page

Monsoon 2025 : हरियाणा में इस तारीख को होगी मानसून की एंट्री, IMD ने जारी किया अपडेट

Monsoon Update : देशभर में मौसम बदला हुआ है। कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है और वहीं, कई क्षेत्रों में गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने हरियाणा के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। हरियाणा में कई दिनों तक आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 

 | 
Monsoon 2025 : हरियाणा में इस तारीख को होगी मानसून की एंट्री, IMD ने जारी किया अपडेट 

HR Breaking News - (IMD Weather)। हरियाणा समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने हरियाणा में पांच दिनों तक आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद मौसम सामान्य हो सकता है। IMD की ताजा रिपोर्ट के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून अपने निर्धारित समय पर, यानी 28 जून से 3 जुलाई के बीच, राज्य में एंट्री करेगा। 


यह मानसून दिल्ली, राजस्थान (Delhi Mausam Update) या उत्तराखंड की दिशा में आगे बढ़ सकता है, जो हवा की दिशा पर निर्भर करेगा। हाल ही में मौसम विभाग ने यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में बरसात की आशंका जताई है। IMD ने बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चलने आशंका है।


हरियाणा में लेट आएगा मानसून - 


मौसम विज्ञानिकों ने हाल ही में ताजा अपडेट जारी करते हुए बताया है कि पहले जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार मानसून के समय से पहले आने की संभावना थी, लेकिन हाल की रिपोर्ट के मुताबिक यह अपने सामान्य समय पर ही आएगा। IMD ने बताया है कि मानसून (Monsoon Update) का प्रवेश हवा की दिशा पर निर्भर करता है। यह दिल्ली, राजस्थान या उत्तराखंड के रास्ते से होते हुए हरियाणा में एंट्री कर सकता है। 

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल हरियाणा (Haryana Weather) में मानसून आने पर अच्छी बारिश होगी। मई में हुई प्री-मानसून ने पिछले 17 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जो आगामी मानसून के लिए सकारात्मक संकेत देता है। मई 2025 में सबसे अधिक बारिश हुई है। 

हरियाणा में कितनी होगी बारिश - 


पिछले साल 2024 में, हरियाणा में मानसून (Haryana Monsoon Update) सामान्य से 5 प्रतिशत कम रहा है। जून से सितंबर तक की मानसून अवधि में सामान्यतः 430.7 mm बरसात होती है, लेकिन 2024 में यह सिर्फ 409.4 mm रिकॉर्ड की गई है। महीनों के आधार पर देखें तो जून में 53%, जुलाई में 58%, अगस्त में 126% और सितंबर में 137% बरसात हुई है। अगस्त और सितंबर की मूसलाधार बरसात ने ही पिछले वर्ष के मानसून का कोटा पूरा किया है। 

IMD के मुताबिक, 2011 और 2018 में हरियाणा में मानसून (Haryana Monsoon Update) की अच्छी बारिश हुई थी। वहीं, 1901 और 1987 में सिर्फ 63.6 प्रतिशत बरसात रिकॉर्ड दर्ज की गई है, जो सबसे कम थी। इस साल (2025) में  मौसम विभाग ने अच्छी-खासी बारिश की संभावाना जताई है।