Monsoon latest Update : यूपी में इस तारिख से फिर से एक्टिव होगा मानसून, झमाझम बरसेंगे बदरा
HR Breaking News (UP Ka Mausam) वर्तमान में उत्तर प्रदेश में मानसून की रफ्तार इतनी ज्यादा नहीं है। बीते दिन यानी शनिवार को उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे, लेकिन इस दौरान कई क्षेत्र में बारिश (rain alert) नहीं हुई।
मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से 21 अगस्त से काफी अच्छी बारिश होने के आसार हैं। अगस्त महीने में अब तक राज्य में 16% कम बारिश दर्ज (rain alert) की गई है। वहीं, इस बीच मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि आगामी समय में सामान्य बारिश देखने को मिल सकती है।
24 घंटे में कैसा रहा है मौसम
बीते दिन यानी शनिवार दोपहर से ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आसमान में बादल छा गए थे। इस बीच शामली में काफी भारी बारिश भी देखने को मिली है। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश (east UP Weather) के लोगों को गर्मी का भी सामना करना पड़ा है।
यहां दिन भर धूप निकली रही थी। बीते दिन आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, कासगंज, अलीगढ़, मथुरा क्षेत्र में उमस भरी गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया है।
हालांकि राजधानी लखनऊ में दिनभर बादल छाए रहे थे और कभी-कभी धूप भी देखने को मिली थी। वहीं, मौसम विभाग ने कहा है कि आज प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। हालांकि इस बीच तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होने के आसार जताए गए हैं।
जाने कब दोबारा सक्रिय होगा मानसून
भारत मौसम विभाग (IMD Rain Alert) की ओर से पूर्वानुमान जताया गया है कि 21 अगस्त से प्रदेश में एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा और इस दौरान काफी अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं, तापमान की बीते दिन कई क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई। बीते दिन आगरा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
वहीं, मौसम वैज्ञानी मो. दानिश के अनुसार आगामी 4 दिनों तक प्रदेश में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी (raining) हो सकती है। वहीं, 21 अगस्त से एक बार दोबारा प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
आगरा में सामान्य से ज्यादा हुई बारिश
अगर हम मौसम विभाग (IMD UP Weather) के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार उत्तर प्रदेश में अगस्त महीने में अब तक सामान्य से लगभग 16% बारिश कम दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार 1 जून से 15 अगस्त तक आगरा में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।
इस समय अवधि में आगरा में सामान्य से 39% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। आगरा में समान्यत मानसून का आगमन जून के अंतिम सप्ताह या फिर जुलाई के पहले सप्ताह में हो जाता है। वहीं, जून महीने में आगरा में 168% और जुलाई महीने में 130% ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी।
जाने आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार 21 अगस्त एक बार फिर से प्रदेश में बारिश (UP me barish kab hogi) होने के आसार बने हुए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की भी संभावना बनी। विभाग का कहना है कि आगामी समय में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में काफी अच्छी बारिश हो सकती है। यह बारिश किसानों की फसलों के लिए भी लाभदायक साबित होने वाली है।
