home page

Sarso ka Bhav : मंडियों में सरसों की आवक तेज, जानिए क्या चल रही है कीमत

Sarso ka Bhav : मंडियों में इन दिनों सरसों की आवक तेज़ हो गई है। बड़ी संख्या में किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, जिससे भीड़ की स्थिति बनी हुई है। वहीं सरसों की कीमतों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। आइए नीचे खबर में जानते हैं मंडियों में सरसों के ताज़ा भाव क्या चल रहे हैं और आगे क्या रुझान रह सकता है-

 | 
Sarso ka Bhav : मंडियों में सरसों की आवक तेज, जानिए क्या चल रही है कीमत

HR Breaking News, Digital Desk- (Sarso ka Bhav) कृषि उपज मंडियों में इन दिनों सरसों की आवक तेज़ बनी हुई है। बड़ी संख्या में किसान (farmers) अपनी फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, जिससे परिसर में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हालात ऐसे हैं कि मंडी के बाहर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

सुबह से ही किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों (tractor-trolleys), पिकअप और अन्य वाहनों में सरसों लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। तुलाई के लिए पर्याप्त जगह न होने के कारण दोपहर करीब एक बजे ही मंडी का मुख्य गेट बंद करना पड़ता है। इसके बाद नए वाहनों को प्रवेश नहीं मिलता और किसानों को अपनी बारी के लिए अगले दिन तक इंतजार करना पड़ता है।

किसानों को करना पड़ रहा है कई-कई घंटे इंतजार-

अधिक भीड़ के चलते किसानों को अपनी उपज की तुलाई और बिक्री के लिए कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। कई किसान सुबह ही मंडी पहुंच जाते हैं, ताकि उन्हें जल्दी नंबर मिल सके। वहीं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंडी प्रशासन (market administration) लगातार हालात पर नजर रखे हुए है।

सरसों की पैदावार बेहतर-

मंडी में फिलहाल सरसों के भाव (mustard prices) करीब 6,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए हैं, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 200 से 300 रुपये अधिक हैं। बेहतर कीमत मिलने से किसानों में संतोष नजर आ रहा है। व्यापारियों के अनुसार इस बार क्षेत्र में सरसों की पैदावार (Mustard production) अच्छी रही है, इसी वजह से मंडी में आवक ज्यादा है। आने वाले दिनों में सरसों की आवक और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।