sarso rate hike : सरसों के भाव में तगड़ी तेजी, नवंबर में इतने होंगे दाम
Sarso Price Today : सरसों के भाव में इस समय तगड़ी तेजी चल रही है। यह किसानों के लिए मुनाफेदार साबित हो रही है। इस बार सरसों के दाम (sarso rate today) लगातार बढ़ौतरी पर चल रहे हैं। अभी भाव में और तेजी आएगी, आइये जानते हैं नवंबर तक कहां पहुंचेंगे सरसों के रेट।
HR Breaking News (sarso rate today)। सरसों का भाव आए दिन उछाल पर चल रहा है। आज फिर सरसों के रेट (sarso ka rate 4 august) में तगड़ी तेजी देखने को मिली है। इस तेजी को देखते हुए कई किसान और व्यापारी सरसों के रेट (sarso ka bhav) की आगामी स्थिति को लेकर भी मंथन करने लगे हैं। अभी भी कई किसान सरसों को स्टॉक किए हुए हैं। वे आगामी कुछ माह तक सरसों का रेट (sarso price update) बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। खबर में जानिये सितंबर-अक्टूबर के बाद नवंबर माह में कितने हो जाएंगे सरसों के दाम।
फिलहाल इतना चल रहा है सरसों का रेट-
इस समय सरसों का अधिकतम रेट (sarso maximum price) 7750 रुपये क्विंटल तक हो गया है। यह एमएसपी 5950 से 1800 रुपये अधिक है। आने वाले समय में सरसों के रेट और बढ़ सकते हैं। अधिकतर मंडियों में सरसों का भाव (musturd price today) 7 हजार रुपये से अधिक ही है। हालांकि कहीं कहीं पर सरसों की बिक्री इससे कम रेट पर भी हो रही है। फिर भी सरसों का न्यूनतम रेट किसी मंडी में एमएसपी (sarso MSP) से नीचे नहीं है। यह किसानों के लिए राहत की बात है।
नवंबर में इतने होंगे सरसों के दाम-
इस समय सरसों के भाव (sarso ka bhav) में अच्छी खासी तेजी देखी जा रही है। अगले दो माह बाद सरसों के दामों में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार अगस्त सितंबर और अक्टूबर में सरसों के दाम (sarso ka rate) और बढ़ सकते हैं। सरसों तेल व खली की मांग बढ़ने से सरसों के रेट 8 हजार रुपये क्विंटल से भी अधिक हो सकते हैं। हालांकि कुछ एक्सपर्ट्स सरसों का भाव (sarso price latest) 7500 रुपये क्विंटल के आसपास होने की संभावना जता रहे हैं।
राजस्थान में सरसों का भाव -
राजस्थान की मेड़ता मंडी में इस समय सरसों का भाव (rajasthan sarso price) 6720 रुपये क्विंटल है। जोधपुर मंडी में 6895 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों (sarso price 4 august 2025) की बिक्री हो रही है। जयपुर मंडी में 6915 रुपये (jaipur sarso price) और बस्सी मंडी में सरसों का रेट 6945 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। श्रीगंगानगर में सरसों का रेट (Aaj Ka Sarso Ka Bhav) 7150 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया है।
हरियाणा में सरसों का भाव -
हरियाणा की रेवाड़ी मंडी में सरसों का रेट 6780 रुपये क्विंटल हो गया है। आदमपुर मंडी में सरसों का भाव (sarso price haryana) 6725 रुपये क्विंटल तो ऐलनाबाद में 6950 रुपये क्विंटल पर सरसों की बिक्री हो रही है। हिसार में सरसों का भाव 6770 रुपये क्विंटल है।
उत्तर प्रदेश में सरसों के दाम -
उत्तर प्रदेश की मौदाहा मंडी में सरसों का रेट (UP sarso price) 6890 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। अगर मेरठ मंडी की बात करें तो यहां पर सरसों का भाव 6788 रुपये क्विंटल हो गया है। ग्वालियर में सरसों का भाव (mustard price) 6965 रुपये प्रति क्विंटल चल रहा है। वहीं, इटावा मंडी में सरसों का भाव 6858 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है।
