home page

UP Floods : उत्तर प्रदेश में एक दर्जन जिलों में बाढ़, ये इलाके आए चपेट में, अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा मौसम

UP Weather :उत्तर प्रदेश में पिछले काफी समय से बारिश दर्ज की जा रही है। बारिश का ये दौर लगातार बढ़ता चला जा रहा है। आज यूपी के 12 जिलों में बाढ़ दर्ज की जाने की संभावना (aaj ka mausam) लगाई जा रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि अगले 48 घंटों तक मौसम कैसा रहने वाला है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी। 

 | 
UP Floods : उत्तर प्रदेश में एक दर्जन जिलों में बाढ़, ये इलाके आए चपेट में, अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा मौसम

HR Breaking News (UP Ka Mausam)। देशभर में मानसून फिलहाल अपने चर्म पर चल रहा है। लगातार बारिश होने की वजह से बाढ़ जैसी हालात बनती दिख रही है। बाढ़ जैसी हालात बनने की वजह से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

झमाझम बारिश (Rain in UP) का ये दौर आने वाले दिनों में भी बरकरार रहने वाला है। कानपुर मंडल में गंगा और उसकी सहायक नदियों ने खतरे का निशान पर है, जिसकी वजह से माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। 

नदियां पहुंची उफान पर


अगस्त माह की शुरुआत से ही मानसून अपने रौद्र रूप में है। उत्तर प्रदेश (UP Weather) के 11 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। भारी बारिश होने की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त है।

कानपुर मंडल में गंगा और उसकी सहायक नदियों ने खतरे का निशान पार कर लिया है, जिससे स्थिति विकराल हो गई है। फर्रुखाबाद में गंगा (Ganga river) का जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। इससे 250 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में आ गए है। 


बाढ़ की वजह से इन नदियों पर पड़ा प्रभाव


गोरखपुर-बस्ती मंडल को बाढ़ के लिहाज से प्रभावित करने वाली प्रमुख तीन नदियों में से रोहिन की रफ्तार में लगातार इजाफा (Aaj ka mausam) देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे में रोहिन डेढ़ मीटर तक बढ़ी। राप्ती में कमी दर्ज की गई। इसके अलावा, तुर्तीपार में सरयू खतरे के निशान से और नीचे आ गई है। वहीं बड़हलगंज क्षेत्र में सरयू का जलस्तर कम हो जाने की वजह से बगहा में कटान तेज हो गई है। 


दर्ज हो चुकी है इतनी बरसात


जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 14 सेंटीमीटर बढ़ी है। वहीं तुर्तीपार (weather Alert) में 74 सेंटीमीटर कम हुई है। इसकी वजह से बड़हलगंज से लेकर बरहज क्षेत्र में लोगों को राहत मिली है।

दोनों स्थानों पर सरयू खतरे के निशान से नीचे बह रही है। राप्ती नदी (Rapti River) बर्डघाट में पिछले 24 घंटे में 24 सेंटीमीटर बढ़ी हुई है।

रोहिन नदी के जलस्तर के बारे में बात करें तो पिछले 24 घंटे में काफी अधिक बढ़ा है। इसके अलावा त्रिमुहानी घाट पर रोहिन के जलस्तर में 24 सेंटीमीटर की डेढ़ मीटर की बढ़ोतरी देखी जा रही है।


सुरक्षा के लिए उठाए जाएंगे ये कदम


खुले मैनहोल, क्षतिग्रस्त सड़कों और अधूरे नालों के स्लैब से ढकने का अभियान चलाया जा रहा है। जहां स्लैब रखने के लिए तैयार नहीं थे, वहां बैरिकेडिंग और सुरक्षा पट्टिका लगाई गई ताकि जलभराव (Today weather forecast) की स्थिति में किसी प्रकार की जनहानि न हो।

यह सिलसिला आने वाले समय में भी जारी रहने वाला है। नालों पर स्लैब रखने और निर्माणाधीन नालों पर सुरक्षा पट्टी एवं चेतावनी पट्ट गुरुवार को भी लगाया गया।