home page

UP Weather Update : यूपी के 35 जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी

UP Weather News : उत्तर प्रदेश में अब तापमान दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इसका असर आगामी दिनों में दिखाई देगा और फिर से मौसम (UP Weather today) करवट लेगा। प्रदेश में 35 से अधिक जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश और आंधी आने की भी संभावना है। इसे लेकर आईएमडी ने अलर्ट (IMD alert)  जारी किया है। आइये जानते हैं मौसम का ताजा अपडेट।

 | 
UP Weather Update : यूपी के 35 जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने किया अलर्ट जारी

HR Breaking News - (UP weather forecast)। उत्तर भारत के कई राज्यों में अब मौसम बदल रहा है। उत्तर प्रदेश (UP weather) में भी अब गर्मी अपना असली रंग दिखाने लगी है, लेकिन जल्द ही भारी बारिश के बाद इसका असर कम हो जाएगा। मौसम विभाग ने आंधी, बारिश (rain alert in UP) की संभावना जताई है।

खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि व वज्रपात की संभावना है। इस समय मौसम में बदलाव के चलते दिन और रात के तापमान में अंतर आ गया है। इस कारण अगले दो दिन तक मौसम (UP ka mausam) शुष्क रहने के बाद बारिश का सिलसिला जारी होगा।  

बढ़ने लगा तापमान, जल्द बदलेगा मौसम-


इस सप्ताह में उत्तर प्रदेश (UP news) में लगातार तापमान में अंतर दिखाई दे रहा है। अब हर दिन धीरे-धीरे दिन का तापमान बढ़ने लगा है। बुलंदशहर और फतेहपुर का अधिकतम तापमान इस समय 40 डिग्री सेल्सियस (UP temprature) बना हुआ है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस है। अब जल्द ही मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र (UP Meteorological Center) के अनुसार 18 और 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। 

इन जिलों में होगी भारी बारिश-


उत्तर प्रदेश (UP weather 17 april 2025) के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों में भारी बारिश (rain in UP) की संभावना है।

तेज हवा चलने से यह होगा असर-


मौसम विभाग (UP weather report) ने प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है। इससे फसलों में नुकसान होने की संभावना है। इन जिलों में बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस आदि शामिल हैं। अचानक मौसम में बदलाव आने से जनजनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग (IMD alert in UP) ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।