home page

TVS का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, बजट से नहीं होगा बाहर

Electric scooter : इसमें वॉयस असिस्ट फीचर भी दिया गया है जो सीधे वॉयस कमांड स्वीकार कर सकता है। स्कूटर साइलेंट, स्मूद और बेहतर स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन के साथ TVS IntelliGO टेक्नोलॉजी से लैस है। सेफ्टी में भी दमदार है
 | 
TVS  का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, बजट से नहीं होगा बाहर

HR Breaking News ( नई दिल्ली ) TVS मोटर ने आज TVS NTORQ 125 XT को लॉन्च कर दिया है। TVS NTORQ 125 का यह नया वेरिएंट SmartXonnect कनेक्टिविटी के साथ आता है। इस स्कूटर में आपको कलर TFT और LCD कंसोल के साथ सेगमेंट-में पहला हाइब्रिड SmartXonnect फीचर शामिल है। इसके साथ ही यह स्कूटर 60 से ज्यादा हाई-टेक फीचर्स से लैस हैं।


वॉइस कमांड


इसमें वॉयस असिस्ट फीचर भी दिया गया है जो सीधे वॉयस कमांड स्वीकार कर सकता है। स्कूटर साइलेंट, स्मूद और बेहतर स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन के साथ TVS IntelliGO टेक्नोलॉजी से लैस है। इसके साथ ही इसमें हल्के, स्पोर्टियर व्हीलर दिए गए है जिससे बेहतर पर्फोर्मेंस मिलती है और पेट्रोल की भी बचत होती है।


फर्स्ट इन-क्लॉस फीचर्स


TVS NTORQ 125 XT में आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अलर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते है। इसके साथ ही स्कूटर में आपको फूड डिलीवरी स्टेटस को ट्रैक करने की सुविधा भी मिलती है। यह फीचर पहली बार किसी स्कूटर में दिया गया है। राइडर एंगेजमेंट पर फोकस के साथ, TVS NTORQ 125 XT नए ट्रैफिक टाइम स्लाइडर स्क्रीन के साथ आता है जो आपको क्रिकेट और फुटबॉल स्कोर की जानकारी देता है। इसमें आप एक ट्रैफिक सिग्नल पर इंतजार करते हुए लाइव AQI, न्यूज और बहुत कुछ देख सकते है।


कीमत


नई TVS NTORQ 125 XT को नियॉन ग्रीन में एक नई पेंट स्कीम के साथ लाया गया है जो इसे TVS NTORQ 125 लाइन-अप के अन्य वेरिएंट से अलग बनाती है। इसकी कीमत 1,02,823 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।