home page

13 लाख वाली ये गाडी हो गई GST free , अब ग्राहकों के बचेंगे 2.87 लाख रुपए

SUV गाड़ियों की बढ़ती मार्किट को देखकर कंपनियां ग्राहको के लिए नए से नया ऑफर लाती रहती है जिससे उनकी सेल और भी बढ़ जाए।  हाल ही में इस कम्पनी ने अपनी इस 13 लाख वाली गाडी को GST free कर दिया है जिससे अब ग्राहकों के 2.87 लाख रुपए बचेंगे।  आइये जानते हैं इस गाडी के बारे में
 | 
13 लाख वाली ये गाडी हो गई GST free , अब ग्राहकों के बचेंगे 2.87 लाख रुपए 

HR Breaking News, New Delhi : अगर आप भी महिंद्रा की इस गाडी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लीजिये की SUV XUV300 अब  कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे देश की सेवा करने वाले जवानों के लिए उपलब्ध करा दी है। इन्हें SUV की कीमत पर 28% की बजाय सिर्फ 14% GST ही देना होगा। यहां पर इसके 6 वैरिएंट ही मिलेंगे। इसके W6 वैरिएंट की शोरूम पर कीमत 9,99,995 रुपए है। जबकि CSD पर इसे सिर्फ 8,10,945 रुपए में खरीद सकते हैं। यानी इस वैरिएंट पर ग्राहकों को 1,89,050 रुपए का फायदा हो जाएगा। इस तरह इस SUV पर अलग-अलग वैरिएंट के हिसाब से 2,86,578 रुपए बचा सकते हैं।

Hyundai से लेकर Volkswagen की कार सस्ते में खरीदने का मौका, अगले महीने से हो जाएंगी महंगी

XUV300 के फीचर 
बात करें महिंद्रा XUV300 के 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल की तो इसके W6 वैरिएंट की शोरूम प्राइस 9,99,995 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 8,10,945 रुपए है। यानी इस पर टैक्स के 1,89,050 रुपए कम लग रहे हैं। इसी तरह W8 सनरूफ वैरिएंट की शोरूम प्राइस 11,50,500 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 9,02,884 रुपए है। यानी इस पर टैक्स के 2,47,616 रुपए कम लग रहे हैं। वहीं, W8 OPT वैरिएंट की शोरूम प्राइस 12,60,501 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 9,98,865 रुपए है। यानी इस पर टैक्स के 2,61,636 रुपए कम लग रहे हैं।

Hyundai से लेकर Volkswagen की कार सस्ते में खरीदने का मौका, अगले महीने से हो जाएंगी महंगी


महिंद्रा XUV700 हो गई टैक्स फ्री! GST के लगने वाले 2.05 लाख रुपए बच जाएंगे

अब बात करें 1.5-लीटर टर्बो डीजल ऑटोमैटिक की तो इसके W8 OPT वैरिएंट की शोरूम प्राइस 14,60,500 रुपए है। जबकि CSD पर इसकी कीमत 11,84,042 रुपए है। यानी इस पर टैक्स के 2,76,458 रुपए कम लग रहे हैं।