home page

UP के 12 लाख कर्मचारियों को दीवाली पर मिलेगा तोहफा, इतनी बढ़ेगी सैलरी

UP Employees :उत्तर प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी में इजाफे को लेकर नया अपडेट आ गया है। दिवाली से पहले कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की जाएगी। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को सैलरी बढ़ोतरी का जो इंतजार है वह अब खत्म हो जाएगा।

 | 
UP के 12 लाख कर्मचारियों को दीवाली पर मिलेगा तोहफा, इतनी बढ़ेगी सैलरी

HR Breaking News (UP Salary Hike) उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तरफ से कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया जा रहा है। सरकार की ओर से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी (employees salary hike) के लिए वित्त को लेकर चर्चा शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली से पहले सैलरी में बंपर बढ़ोतरी का तोहफा मिलेगा। 

 

 

कर्मचारी कर रहे हैं बेसब्री से इंतजार 


उत्तर प्रदेश के 12 लाख कर्मचारी सैलरी में बढ़ोतरी का बेसब्री (salary hike update) से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल कर्मचारियों को जो सैलरी मिल रही है, अब उसमें इजाफा होने वाला है।

उत्तर प्रदेश में 12 लाख सेवारत और सेवानिवृत्ति कर्मचारी हैं। 8 लाख के करीब कर्मचारी कार्यरत है जबकि चार लाख के करीब कर्मचारी सेवानिवृत्ति हैं।


कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ 


उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (yogi govt) सरकार केवल कर्मचारियों को ही लाभ नहीं देने वाली है। लाभ के दायरे में उत्तर प्रदेश के पेंशनर्स भी आएंगे। यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए भी दिवाली से पहले बड़ा तोहफा सरकार लेकर आएगी। उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों की सैलरी (employees salary hike) बढ़ोतरी से उनके लाखों परिवारों को भी लाभ मिलेगा। 

कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को किया जाएगा संशोधन 


उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को एक बार फिर से संशोधित (DA Revision) किया जाएगा। फिलहाल कर्मचारियों को जो महंगाई भत्ता मिल रहा है उसको बढ़ाने का समय आ गया है।

कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में संशोधन की दर 1 जुलाई 2025 से लागू होगी। फिलहाल कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। जिसमें अब अंतिम संशोधन किया जाएगा।

 

कितना हो जाएगा महंगाई भत्ता 


कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों के हिसाब से की जाएगी। फिलहाल तक के आए आंकड़ों के अनुसार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी (DA Hike) की संभावना है।

महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी होने से कर्मचारियों को काफी लाभ मिलेगा। फिलहाल कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है जो बढ़कर 58% पर पहुंच जाएगा। 

सैलरी में होगा इतना इजाफा 


महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का सीधा-सीधा असर सैलरी (UP employees Salary Hike) पर पड़ेगा। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹25000 प्रति महीना है तो उसकी सैलरी में 750 रुपए प्रति महीने का इजाफा महंगाई भत्ते (DA Hike News) में बढ़ोतरी के साथ हो जाएगा।

इसी प्रकार अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए प्रति महीना है तो उसकी सैलरी के हिसाब से उसका महंगाई भत्ता 540 रुपए प्रति महीना बढ़ जाएगा। यानी की सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा 


कब किया जाएगा ऐलान


महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी (DA Hike) का ऐलान दिवाली से पहले होने की पूरी संभावना है। अब तक के आए आंकड़ों के अनुसार सरकार 3% महंगाई भत्ता बढ़ा सकती है। उम्मीद की जा रही है कि दिवाली से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narender Modi Govt) सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा कर देगी।

इसके तुरंत बाद उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ (yogi govt) सरकार केंद्र की ओर से बढ़ाए गए महंगाई भत्ते को राज्य कर्मचारियों के लिए भी लागू कर देगी।