home page

7th pay commision : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, 2016 से लेकर अब तक का मिलेगा ऐरियर

Government  Employees : सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खुशखबरी है  अब सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को सातवां वेतनमान(7th pay scale) का बकाया भी राज्य सरकार(State government) देगी। आइए नीचे खबर में जानते है पूरी जानकारी
 | 
7th pay commision : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, 2016 से लेकर अब तक का मिलेगा ऐरियर

HR Breaking News (नई दिल्ली) : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार (Hemant Soren Government) ने कर्मचारियों, पेंशनरों और शिक्षकों को सातवें वेतनमान का तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने बिरसा कृषि विश्वविद्यालय कांके, रांची (Birsa Agricultural University) के सेवानिवृत्त शिक्षकों(retired teachers), वैज्ञानिकों, पदाधिकारियों(office bearers), निदेशक, कुल सचिव एवं अन्य समकक्ष पेंशनरों को सप्तम पुनरीक्षित पेंशन देने की स्वीकृति दी है। इसका लाभ 1 जनवरी 2016 के प्रभाव से मिलेगा।

पेंशनर को मिलेगा लाभ

ये भी जानिये :  कर्मचारियों के लिए लागू हो सकता है 8वां वेतन आयोग! पीएम मोदी ने दिया ये जवाब


Agriculture Animal Husbandry Co-operative : इस संबंध में कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग ने संकल्प जारी कर दिया है। अब सातवां वेतनमान का बकाया भी राज्य सरकार देगी। 1.1.2016 से 31.03.2020 तक का बकाया देने में 14 करोड़ एक लाख 53 हजार का वित्तीय भार पड़ेगा ।वर्तमान में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय(Birsa Agricultural University) में 209 पेंशनर हैं जिन्हें इसका लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के गाइडलाइन के अनुसार सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों(retired teachers) अधिकारियों को पेंशन का निर्धारण किया जाएगा, इसमें कोई विसंगति के लिए सक्षम प्राधिकार का निपटारा करेगा। फिलहाल सभी रिटायर शिक्षक और अधिकारी छठा वेतनमान का लाभ ले रहे हैं।


सातांवा वेतनमान देने का फैसला 

ये भी जानिये : EPF कर्मचारियों की हो गई मौज, इस दिन खाते में आएंगे 81 हजार रुपये


बीते महीने की 15 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन(Chief Minister Hemant Soren) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के रिटायर्ड शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी और वैज्ञानिकों को एक जनवरी 2016 से सातवां वेतनमान का लाभ देने का फैसला किया गया था। इसके लिए 14.1 करोड़ की राशि की भी मंजूरी दी गई। इसके बाद इस संबंध में कृषि विभाग ने संकल्प जारी किया है।